फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के इस अालीशान होटल में होगा विराट-अनुष्का का रिसेप्शन, अंबानी का 'एंटीलिया' भी लगता है बौना

Sun, 24 Dec 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इटली में शादी, हनीमून फिर दिल्ली में हुए ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अनुष्का-विराट का अगला सेलिब्रेशन मुंबई में 26 दिसंबर को होने वाला है। उस दिन पूरा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत 'विरुष्का' की इस खुशी में शरीक होंगे। अब इस जोड़ी का अगला पड़ाव मुंबई का 'द सेंट रेजिस' होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक मुम्बई में ये रिसेप्शन 'द सेंट रेगिस' होटल में होने वाला है। 3,906 स्क्वायर मीटर में बने इस होटल का टावर भारत का सबसे ऊंचा टावर है। इस लग्जरी होटल में 395 कमरे हैं, जिसमें 27 सूट्स और 39 रेजिडेंशियल सूट्स हैं। इस सभी सूट्स से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है।
विज्ञापन

3 of 4
होटल के ज्यादातर कमरों से दुनिया के सबसे रईस आदमी और बिजनेस तायकून मुकेश अंबानी का 'एंटीलिया' घर भी नजर आता है। अगर होटल के फूड की बात की जाए तो यहां भारत के लोकल फूड से लेकर जापानी, एशियन और यूरोपियन सभी खाने मिलते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि दुनिया भर में कुल 61 'द सेंट रेगिस' होटल हैं, जिनमें से भारत में सिर्फ यह मुम्बई में है। इसके साथ ही यहां भारत का ऊंचा बार और नाइटक्लब भी मौजूद है। इस पार्टी में पूरे बॉलीवुड जगत के जुटने की संभावना है। इसके पहले दिल्ली के ताज होटल में हुए रिसेप्शन में किया गया अनुष्का-विराट का डांस अबतक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें