बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। मुंबई में अब से कुछ देर बाद ही इस लव बर्ड की शादी का दूसरा ग्रांड रिसेप्शन है। इसके पहले 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में पहले रिसेप्शन पर कई बड़े मेहमान पहुंचे थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नए जोड़े को रिसेप्शन पर पहुंचकर बधाई दी थी और आज भी मुंबई के रिसेप्शन में कई बड़े मेहमान पहुंचने वाले हैं।
पढ़ेंः मुंबई में आज विरुष्का की पार्टी, अनुष्का के 'खास' तीनों खान नहीं होंगे शामिल! वजह भी जान लें
विज्ञापन
2 of 4
फिलहाल रिसेप्शन से पहले ही अनुष्का और विराट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी सिंपल नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि रिसेप्शन की पार्टी का मेकओवर लेने से पहले विराट और अनुष्का तैयारी पूरी करने में जुटे हैं। आपको बता दें कि रिसेप्शन के वेन्यू के तौर पर होटल हाईराइज सेंट रेजिस को चुना गया है। मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित इस इंटरनेशनल होटल के 9th फ्लोर पर इस ऐतिहासिक रिसेप्शन का आयोजन होगा। पार्टी का रॉयल इंतजाम 'एस्टर बालरूम' में किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
40 मंजिला इमारत वाला होटल सेंट रेजिस दुनिया के लक्जरी होटल्स में से एक है। मायानगरी में रहने वाले सभी फिल्म स्टार्स और अनुष्का शर्मा के करीबी दोस्त और उनकी फिल्मों के हीरो रिसेप्शन का हिस्सा होंगे। वहीं पूरी भारतीय क्रिकेट टीम विराट और अनुष्का के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ चल रही सीरिज के चलते टीम दिल्ली की पार्टी में शरीक नहीं हो पाई थी।
पढ़ेंः अनुष्का हैं टॉपर तो सिर्फ 12वीं पास विराट, ऐसा है दोनों का परिवार, आज मुंबई में दूसरा रिसेप्शन
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे जिसके बाद बीते गुरुवार को दिल्ली के ताज होटल में पहला रिसेप्शन रखा गया था। अब 26 दिसंबर को मुंबई में ये पार्टी रखी गई है। करीब 65 हजार स्क्वेयर फीट में फैले 'एस्टर बालरूम' क्रिस्टल झूमरों से सजा हुआ शानदार बैंक्वट हॉल है जहां सितारों की महफिल जमने वाली है।