फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-अनुष्का की शादी में सिर्फ 2 लोगों को खास न्यौता, आखिर कौन हैं वो?

Sat, 09 Dec 2017 12:30 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी फिलहाल सुर्खियों में छाई हुई है। खबर है कि दोनों इस महीने शादी कर सकते हैं। दोनों के परिवार वाले हाल ही में इटली के लिए रवाना हुए हैं। सूत्रों की मानें तो विराट कोहली ने शादी में ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं किया है। इस शादी को अटेंड करने के लिए केवल विराट के खास दोस्त और परिवार के लोग ही उपस्थित होंगे।

पढ़ेंः 'पद्मावती' देखने के इच्छुक दर्शकों के लिए बिग सरप्राइज, रिलीज तारीख LEAK
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल भारतीय टीम 10 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में टीम में से किसी खिलाड़ी का शादी में आना मुश्किल लग रहा है। हालांकि सूत्रों की मानें तो विराट ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को अपनी शादी के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा विराट ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को भी शादी में इनवाइट किया है।
विज्ञापन

3 of 4
वैसे तो विराट और अनुष्का की शादी की खबर कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन इस बार अटकलें काफी तेज हैं। दोनों अपने-अपने काम से छुट्टी लेकर परिवार के साथ इटली के लिए रवाना हो चुके हैं।

पढ़ेंः बेहद BOLD लुक में दिखीं सागरिका, जहीर की HONEYMOON तस्वीरें LEAK
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि दोनों पिछले चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें कई बार एक साथ कई प्रोग्रामों में देखा गया है जिसकी वजह से फैंस जल्द ही उन्हें पति-पत्नी के तौर पर देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें