शादी समारोह का जश्न संपन्न कर अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हनीमून के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि दोनों रोम में हनीमून मनाएंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों यहां सप्ताहभर रहेंगे। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की थी। वहीं दोनों के परिवार वाले वापस इंडिया के लिए रवाना हो चुके हैं।
पढ़ेंः विराट-अनुष्का की शादी में हो गई जमकर लड़ाई, आपस में भिड़े डिजाइनर और फोटोग्राफर
विज्ञापन
2 of 4
एक तरफ जहां विराट और अनुष्का हनीमून के लिए रोम रवाना हो गए हैं वहीं दोनों के परिवार वाले वापिस इंडिया के लिए निकल चुके हैं। खबर है कि हनीमून से लौटने के बाद अनुष्का-विराट की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में विराट और अनुष्का के रिश्तेदार मौजूद होंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होगा। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े लोग शामिल होंगे।
पढ़ेंः शादी के बाद कुछ ऐसे करीब आए विराट-अनुष्का, वायरल हुई फोटो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आखिरकार शादी कर ही ली। दोनों के फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इस शादी का इंतजार था। साल की सबसे बड़ी शादी से जुड़ी नई तस्वीरें हर पल सोशल मीडिया पर जारी की जा रही हैं ताकि दोनों के फैंस को इसकी जानकारी मिलती रहे। हाल ही में शादी के बाद एक तस्वीर में दोनों काफी करीब नजर आए हैं।