यूं तो कहने के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ब्रेकअप हो गया है और दोनों एक दूसरे के बारे में कोई भी बात करने से बच रहे हैं लेकिन लगता है विराट अनुष्का का पीछा नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन
अनुष्का के बर्थडे पर विराट का खास गिफ्ट
2 of 5
कुछ ही दिन पहले विराट और अनुष्का डिनर डेट कर के होटल से बाहर आते देखे गए थे। माना जा रहा था कि दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं। अब विराट ने जो किया है, उससे शक और बढ़ गया है।
विज्ञापन
अनुष्का के बर्थडे पर विराट का खास गिफ्ट
3 of 5
आपको याद होगा कि विराट ने ब्रेकअप के वक्त अनुष्का को हर सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था। विराट की इन्हीं हरकतों से पता चला था कि दोनों के बीच रिश्ता टूट गया है। लेकिन अब विराट ने अनुष्का के जन्मदिन पर उन्हें एक खास तोहफा दे डाला है।
अनुष्का के बर्थडे पर विराट का खास गिफ्ट
4 of 5
विराट ने अनुष्का को फिर से ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। भले ही विराट ने कोई कीमती तोहफा न दिया हो लेकिन विराट का ऐसा कदम उठाना ही अपने आप में खास है।
यानी कह सकते हैं कि विराट अनुष्का से दूर नहीं रह पा रहे हैं। तभी तो हर जगह से उन्हें देखते रहना चाहते हैं। क्या पता तलाक और ब्रेकअप के इस मौसम में एक बिछड़ा हुआ जोड़ा फिर से साथ आ जाए।