फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO: 'कचरा फेंकने पर' विराट-अनुष्का ने जिसे लताड़ा, सुपरस्टार की तरह लग्जरी लाइफ जीता है वो

Tue, 19 Jun 2018 11:51 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अरहान सिंह
हाल ही में विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था । इसमें अनुष्का शर्मा एक लग्जरी कार में बैठे लड़को को सड़क पर बोतल फेंकने के चलते डांटती नजर आ रही हैं। विराट का ये पोस्ट वायरल होते देर नहीं लगी । इस कचरा फेंकने वाले लड़के का नाम अरहान सिंह है ।

 
विज्ञापन

2 of 7
अनुष्का शर्मा
अरहान ने भी अनुष्का और विराट को खरी-खोटी सुनाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था । जिसमें उन्होंने लिखा था, 'सड़क से ज्यादा खतरा तो अनुष्का से मुंह से निकल रहा था ।' अब अरहान के बारे में एक नई जानकारी निकलकर सामने आई है।

विज्ञापन

3 of 7
अरहान सिंह
अरहान का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो पता चला कि वो भी सेलेब्रिटी से कम नहीं है । शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और शाहिद कपूर जैसे बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं । दरअसल, अरहान एक चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुके हैं ।

4 of 7
अरहान सिंह
उन्होंने साल 1996 में आई शाहरुख की फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मैम' और माधुरी दीक्षित के साथ 'राजा' जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। अरहान पॉपुलर टीवी शो 'देख भाई देख' में नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन

5 of 7
अरहान सिंह
इतना ही नहीं शाहिद कपूर की फिल्म 'पाठशाला' में भी अरहान का रोल था । अरहान के सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ फोटो हैं । बता दें कि अरहान का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी मां ने विराट-अनुष्का को लताड़ा था ।
विज्ञापन

6 of 7
अरहान सिंह
उन्होंने कहा था, 'विराट और अनुष्का ने अपने वीडियो और पोस्ट के जरिए उनके बेटे के निजता के अधिकार का उल्लंघन किया और उसे दुनिया के सामने शर्मसार किया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए अरहान का चेहरा भी ब्लर नहीं किया गया । अब मुझे अपने बेटे की सुरक्षा की चिंता है । तुम लोगों ने अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए ये वीडियो पोस्ट किया । तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई । किसी की इमेज को इस तरह बिगाड़ने की ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अरहान सिंह
बता दें कि क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘इन लोगों को सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखा तो ठीक तरह से समझाया। क्या ऐसे लोग हमारे देश को साफ रख सकते हैं। ये महंगी गाड़ियों में सफर करते हैं लेकिन इनका दिमाग खराब है, अगर आप भी कुछ ऐसा करते हुए किसी को देखते हैं तो उन्हें रोककर जागरुकता फैलाएं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें