पिछले कई दिनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं और फाइनली 11 दिसंबर 2017 को दोनों शादी के बंधन में बंध ही गए। इटली के फ्लोरेंस में हुई इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही मौजूद थे। विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो और एक मैसेज के साथ अपने फैंस और दोस्तों को अपने शादी की खबर बताई। आपको बता दें कि विराट कोहली के शादी के इस ट्वीट को अबतक 65 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है।
Today we have promised each other to be bound in love for ever. We are truly blessed to share the news with you.This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/aobTUwMNAK
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2017
विज्ञापन
2 of 5
वहीं अनुष्का शर्मा के ट्वीट को भी अबतक 40 हजार बार से ज्यादा रीट्वीट किया गया है। इतने दिनों से आ रही खबरों के बाद अब जाकर फैंस को 'विरूष्का' की शादी की पहली फोटो देखने को मिली है। दोनों को बधाई देने वाले लोगों में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, आमिर खान जैसी सेलिब्रिटीज शामिल हैं।
Today we have promised each other to be bound in love forever. We are truly blessed to share the news with you. This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/Scobdiqk7l
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 11, 2017
विज्ञापन
3 of 5
ट्वीट करने के बाद से ही दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है। क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज तक सभी विराट और अनुष्का को ट्विटर पर बधाई देनें में लगे हुए हैं।
Anushka & Virat .. love and wishes for this auspicious day .. togetherness always !!🌺🌷🌹 https://t.co/q0DJEtlFJn
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 11, 2017
Ab yeh hui na real Rab Ne Bana Di Jodi. My love to both @AnushkaSharma & @imVkohli May God bless u with happiness & health pic.twitter.com/ymsT2Ay9Fh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 11, 2017
Congratulations and best wishes to the just married @imVkohli and @AnushkaSharma. You both look wonderful together. #Virushka pic.twitter.com/DqcQN7GrpC
— sachin tendulkar (@sachin_rt) December 11, 2017
4 of 5
वहीं दूसरी तरफ अभी तक अनुष्का शर्मा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहे एक्टर रणवीर सिंह ने उनकी शादी पर उन्हें कोई बधाई मैसेज नहीं दिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तरफ से भी कोई शुभकामना संदेश नहीं आया है। इससे साफ पता चलता है कि दोनों अनुष्का से नाराज हैं या फिर उससे कोई बात नहीं करना चाहते।
खबर है कि दोनों के दो अलग-अलग रिसेप्शन होंगे। 21 दिसंबर 2017 को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जबकि 26 दिसंबर 2017 को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी।