भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने आखिरकार शादी कर ही ली। दोनों के फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इस शादी का इंतजार था। साल की सबसे बड़ी शादी से जुड़ी नई तस्वीरें हर पल सोशल मीडिया पर जारी की जा रही हैं ताकि दोनों के फैंस को इसकी जानकारी मिलती रहे। हालांकि दोनों की कुछ नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
पढ़ेंः विराट-अनुष्का की शादी में हो गई जमकर लड़ाई, आपस में भिड़े डिजाइनर और फोटोग्राफर
विज्ञापन
2 of 6
शादी समारोह की तस्वीरों के बाद अब विराट-अनुष्का की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का परिवार के सदस्यों और खास दोस्तों के साथ शादी के बाद पार्टी करते नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं विरूष्का की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ और नई तस्वीरें।
विज्ञापन
3 of 6
इनमें से एक तस्वीर ऐसी है जिसमें दोनों एक दूसरे के करीब रहकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इटली के टक्शन शहर में दोनों ने शादी के बाद एक दूसरे के साथ कुछ समय अकेले बिताया। इस तस्वीर में दोनों कोजी होते नजर आ रहे हैं।
पढ़ेंः तो क्या बॉलीवुड में एंट्री करेंगे विराट, ये रही मुख्य वजह...
4 of 6
इस फोटो में अनुष्का शर्मा के मम्मी-पापा वर-वधू को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। दोनों परिवारों के सदस्यों ने शादी में जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
5 of 6
इस तस्वीर में दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शादी के बाद आयोजित पार्टी में जश्न मनाते हुए विराट और अनुष्का। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से शादी की अटकलें जोरों पर थीं और 11 दिसंबर को दोनों ने इटली में अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच शादी के समारोह को संपन्न किया।