फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के साथ गाना गाते नजर आईं रानू मंडल, जानें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई

Mon, 09 Sep 2019 12:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
रातों रात सोशल मीडिया की मदद से स्टार बनीं रानू मंडल सफलता की सीढ़ी चढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर रानू के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान के साथ रानू मंडल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान के साथ रानू मंडल गाना रिकॉर्ड कर रही हैं और वहीं सलमान रानू का गाना भी सुनते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हैं और गाना गाने की प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वहीं इसके बाद सलमान कहते सुनाई देते हैं- मुझे जरा आवाज सुना दो। जिसपर रानू मंडल का गाना प्ले होने लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा ये वीडियो फर्जी है। बता दें कि ये वीडियो एडिटिंग करके सलमान और रानू के अलग अलग वीडियोज को जोड़कर बनाया गया है। ऐसे में इससे ये लग रहा है कि सलमान और रानू का वीडियो असली है। वहीं वीडियो में मॉर्फिंग का भी इस्तेमाल किया गया है।


4 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
इस वीडियो को फेसबुक पेज वायरल07 से शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारो लोग देख चुके हैं और कई कमेंट्स भी आए हैं। ऐसे में अपने पाठकों को अमर उजाला साफतौर से बता रहा है कि ये वीडियो फेक है और एडिटिड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सबसे पहले  रानू मंडल का 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को लाखों-करोड़ों लोगों ने पसंद किया और शेयर किया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर हिमेश रेशमिया ने रानू को अपनी फिल्म का गाना गाने का मौका दिया। ऐसे में हिमेश के साथ ही रानू तीन गानें रिकॉर्ड कर चुकी हैं जबकि बताया जा रहा है कि कुछ और ऑफर्स भी उनके पास हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें