फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें, पहले कैसी नजर आती थीं अजय देवगन की बेटी नीसा, अब मेकअप को लेकर हो रहीं ट्रोल

Wed, 30 Oct 2019 03:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी पार्टी दी। पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज शामिल हुए। वहीं पार्टी के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर  अपने मेकअप को लेकर ट्रोल हो गईं अजय देवगन - काजोल की बेटी नीसा। सोशल मीडिया पर अक्सर नीसा के फोटोज वायरल होते हैं, इस पैकेज में आपको दिखाते हैं नीसा के कुछ थ्रोबैक वायरल फोटोज।
 
विज्ञापन

2 of 7
युग और नीसा के साथ काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं। जिनमें से बेटी का नाम है नीसा तो बेटे का नाम है युग। नीसा सिंगापुर से पढ़ाई कर रही हैं। वहीं अजय देवगन का बेटे युग की उम्र 8 साल है।  नीसा के फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया
नीसा काफी कम मीडिया के सामने आती हैं। वहीं अधिकतर जब भी वो मीडिया के सामने आती हैं तो मां काजोल या फिर पिता अजय के साथ ही नजर आती हैं। लेकिन बावजूद इसके वो जब भी मीडिया के सामने आती हैं, तब सुर्खियों में आ जाती हैं।

4 of 7
पिता अजय के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब नीसा ट्रोल हुई हों। बता दें इससे पहले नीसा को उनके छोटे कपड़ों की वजह से ट्रोल किया गया था। बेटी नीसा के ट्रोल होने को लेकर अजय देवगन का बयान भी आया था। अजय देवगन ने कहा था, 'वो सिर्फ 15 साल की है। लोग ये भूल जाते हैं और कुछ भी बकवास करते हैं। उसने लॉन्ग टीशर्ट पहनी थी। साथ में शॉर्ट्स भी था। टीशर्ट ज्यादा लंबी थी इसलिए शॉर्ट्स दिखे नहीं और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन

5 of 7
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा नीसा एक बार दादा के निधन के बाद अगले दिन पार्लर में दिखने को लेकर भी ट्रोल हो गई थीं। तब बेटी के बचाव में अजय देवगन ने कहा था कि 'जो लोग ये करते हैं उनका माइंडसेट वैसा ही होता है। हमें इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है। ना ही हम ऐसी बातों को तवज्जो देते हैं जो झूठी आईडी से कमेंट करते रहते हैं।' 
विज्ञापन

6 of 7
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में अजय देवगन ने बच्चों के करियर के सवाल पर कहा कि 'नीसा का बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। वहीं मेरा बेटा अभी बहुत छोटा है।' बता दें कि वीरू देवगन का निधन 27 मई को हार्ट अटैक से हुआ था। दादा के निधन की खबर सुनकर निसा सिंगापुर से भारत आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पिता अजय के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया
नीसा के अलावा बात अजय देवगन की फिल्मों की करें तो उनके पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है। इसके अलावा अजय तानाजी: द अनसंग वॉरियर, भुज द प्राइड इंडिया और मैदान जैसी फिल्मों में भी बिजी हैं।

पढ़ें: जान पर खेलकर शाहरुख ने बचाई ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान, आग से खुद भी झुलसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें