फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायकी में लता मंगेशकर को भी टक्कर देती है ये 'फटेहाल' दिखती महिला, गीत सुनें फिर राय दें

Fri, 02 Aug 2019 11:12 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गाना गाती महिला का स्क्रीनशॉट और लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
हमारे देश में टैलेंट की किसी भी तरह की कमी नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी ऐसा जरूर कहेंगे । दरअसल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला गाना गाती नजर आ रही है। इस वीडियो की जो खास बात है वो ये कि इस महिला के हालात ठीक नहीं लग रहे यानी महिला काफी गरीब लग रही है।
विज्ञापन

2 of 5
गाना गाती महिला का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को विरल ने शेयर किया है। इसके साथ ही विरल ने जानकारी देते हुए लिखा कि ये महिला पश्चिम बंगाल के स्टेशन के बाहर गाना गाती दिखीं। वीडियो पोस्ट होने के साथ ही जमकर वायरल होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
गाना गाती महिला का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर न सिर्फ आम यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी रिएक्ट और कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने कमेंट करते हुए सो स्वीट लिखा है। वहीं करण ने भी कमेंट करते हुए लिखा- वाह यार।
 

4 of 5
गाना गाती महिला का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं यूजर जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक तरफ जहां यूजर इस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई लोग कह रहे हैं कि महिला के टैलेंट को जरूर मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाना गाती महिला का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही एक यूजर को महिला का टैलेंट देख सलमान खान की याद आ गई। यूजर ने सलमान खान को टैग करते हुए महिला की मदद करने और इसके टैलेंट को सपोर्ट करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें