akshay kumar
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार साफ कह चुके हैं कि वह ऐसे किसी व्यक्ति के साथ काम नहीं करेंगे, जिसका नाम महिलाओं का यौन शोषण, उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध चल रहे इस अभियान में आया है। उन्होंने पिछले दिनों हाउसफुल-4 की शूटिंग में तब तक हिस्सा नहीं लिया था जब तक डायरेक्टर साजिद खान को हटा नहीं दिया गया। साजिद के खिलाफ करीब आधा दर्जन लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।