इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'कमांडो 3' को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन विद्युत जामवाल की अब तक सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। 'कमांडो' सीरीज की पिछली दो फिल्मों की सफलताओं ने फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का रास्ता खोला और फिल्म के निर्माता अभी से इसकी चौथी कड़ी की कहानी पर काम शुरू कर चुके हैं।
कमांडो और कमांडो 2 में दर्शक विद्युत जामवाल का जबरदस्त एक्शन देख चुके हैं, 'कमांडो 3' में विद्युत से आपने क्या नया करवाया है?
इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विद्युत ने हॉलीवुड के चंद मशहूर निर्देशकों के साथ वर्कशॉप की। दर्शकों को इस बार विद्युत के ट्रेडमार्क एक्शन दांव तो देखने को मिलेंगे ही, इस बार उन्होंने अपनी तरफ से एक्शन की कुछ नई हरकतें ईजाद की हैं। इसके अलावा फिल्म की हीरोइन अदा शर्मा ने भी जबरदस्त एक्शन किया है। ऐसा एक्शन हिंदी सिनेमा में अब तक किसी हीरोइन कैमरे के सामने खुद नहीं किया है।