फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में लॉन्च हो गया है इस हीरो का बेटा, हिट हुई फिल्म तो बड़े-बड़े स्टारकिड की हो जाएगी छुट्टी

Mon, 29 Oct 2018 09:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vinod mehra - फोटो : twitter
बॉलीवुड में कई स्टार किड अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं । इसमें सैफ अली खान की बेटी, शाहरुख खान की बेटी और सुनील शेट्टी के बेटे जैसे कई स्टार किड शामिल हैं । हाल ही में फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपना डेब्यू किया । हाल ही एक और स्टार के बेटे ने फिल्म 'बाजार' से डेब्यू किया है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोहन मेहरा
इस स्टार का नाम है विनोद मेहरा । विनोद मेहरा की डेथ एनिवर्सरी पर हम आपको उनके बेटे रोहन के बारे में बताते हैं । विनोद ने अपने 21 साल के करियर में करीब 100 फिल्में की थीं । अब उनके बेटे रोहन ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है । 1990 में विनोद मेहरा के निधन के बाद उनकी पत्नी किरन अपने दोनों बच्चों सोनिया और रोहन को लेकर केन्या चली गई थीं ।
 
विज्ञापन

3 of 5
रोहन मेहरा
मेहरा की बेटी बॉलीवुड फिल्म Victoria No. 203 में काम कर चुकी हैं। वहीं बेटे रोहन ने फिल्ममेकर निखिल आडवाणी की फिल्म 'बाजार' से डेब्यू किया है । विनोद मेहरा तो कुछ समय में ही बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे। अब लोगों की नजरें रोहन पर टिकी हैं। 
 

4 of 5
रोहन मेहरा
केन्या में पले-बढ़े रोहन अब अपने पापा के नक्शे-कदम पर चलने के लिए तैयार हैं। रोहन की पहली फिल्म में सैफ अली खान के साथ रिलीज हुई है । हालांकि फिल्म को अभी तक कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है । फिल्मों में आने से पहले रोहन शॉर्ट फिल्म लिख चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहन मेहरा
इसके अलावा रोहन को म्यूजिक और फोटोग्राफी का भी काफी शौक है। रोहन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। रोहन का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी डैशिंग तस्वीरों से भरा पड़ा है। इसके अलावा रोहन प्रोफेशनल डांसर तारा के साथ रिलेशनशिप में हैं। रोहन, तारा और अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें