फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले इस एक्टर ने की थी 3 शादियां, रेखा से भी थे अफेयर के किस्से

Wed, 13 Feb 2019 01:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
vinod mehra
बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा का आज जन्मदिन है। 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे विनोद मेहरा अपनी 3 शादियों की वजह से काफी चर्चा में रहे। ये हैं दस सुपरहिट फिल्मो में उनके किरदारों की कहानी जिसने उन्हें रातों-रात दर्शकों का चहेता बना दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
vinod mehra
विनोद मेहरा के फिल्म करियर को चमकाने में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का जबरदस्त हाथ है। शक्ति सामंत की फिल्म अनुराग (1972) में मौसमी-विनोद पहली बार साथ आए। मौसमी ने एक ब्लाइंड लड़की का रोल संजीदगी के साथ किया था। वहीं विनोद एक आदर्शवादी नायक थे। 
 
विज्ञापन

3 of 8
vinod mehra
विनोद मेहरा की उम्र उस समय महज 13 साल की थी जब उन्हें फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। विनोद मेहरा ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की। विनोद मेहरा के फिल्मी करियर की गाड़ी रफ्तार से चल रही थी लेकिन उनकी मां को अब उनकी शादी की चिंता सताने लगी। विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली।

4 of 8
vinod mehra
विनोद मेहरा और रेखा की नजदीकियां और रोमांस की चर्चाएं बॉलीवुड में कई दिनों तक सुर्खियों में रहीं। 1978 में आई घर फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

5 of 8
vinod mehra and rekha
अपनी बोलती आंखों की चमक से लाखों लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर विनोद मेहरा 70-80 के दशक के बड़े स्टार्स में से एक थे। आई.एस. जौहर की फिल्म बेवकूफ (1960) और विजय भट्ट की फिल्म अंगुलिमाल (1960) में छोटे-मोटे रोल में भी विनोद दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन

6 of 8
vinod mehra
1980 में आई रवि चोपड़ा की फिल्म द बर्निंग ट्रेन में विनोद को कोई खास रोल तो ऑफर नहीं हुआ था मगर इस मल्टी स्टारर फिल्म में विनोद की अदाकारी सबसे अलग थी। 1976 में रिलीज हुई राजकुमार कोहली की नागिन फिल्म में भी विनोद मेहरा देखे गए। हेमा मालिनी और राखी के अपोजिट विनोद मेहरा लाल पत्थर फिल्म में देखे गए। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाल नहीं कर पाई। 
विज्ञापन

7 of 8
Vinod Mehra
विनोद मेहरा की अपनी एक अलग ही स्टाइल थी जिसकी वजह से वह हिरोइनों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उस जमाने की एक्ट्रेस विनोद के करीब होना चाहती थीं। इनमें सबसे पहला नाम रेखा का आता है। दोनों के बीच केमिस्ट्री की खबरें भी उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। 
विज्ञापन

8 of 8
vinod mehra and rekha
रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। मगर शादी की बात से रेखा ने साफ इनकार कर दिया था। घर फिल्म के अलावा विनोद और रेखा की जोड़ी बिंदिया चमकेगी, ज्योति बने ज्वाला, खूबसूरत, कर्तव्य, हवस, एलान फिल्मों में भी देखी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें