फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का टिकट कटते ही फेसबुक पर आई विनोद खन्ना की पत्नी, डाला भावुक पोस्ट

Mon, 25 Sep 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 7
vinod khanna
दिवंगत बॉलीवुड स्टार विनोद खन्ना की पत्नी कविता ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में भाजपा का टिकट कटने के बाद उन्होंने लंबी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी..

 
विज्ञापन

2 of 7
vinod khanna
दरअसल, विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने उप चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ना चुने जाने के बाद फेसबुक पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। इसमें उन्होंने बताया है कि पति के निधन के बाद उप चुनाव के लिए मुझे बीजेपी का उम्मीदवार नहीं चुना इसके लिए वो बिल्कुल निराश नहीं थीं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
vinod khanna
उन्होंने बताया है कि वो इसलिए निराश नहीं थी क्योंकि उन्हें देश की सबसे बड़ी शक्ति पर पूरा भरोसा है। उन्होंने लिखा है कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। 



 

4 of 7
vinod khanna
कविता का कहना है, मुझे यह भी विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनके सलाहकार पहले देश, उसके बाद पार्टी और सबसे अंत में खुद के सिद्धान्त पर चलते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम और जिन्होंने भी 2017 के उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन किया है, उन्होंने भारत, पंजाब और गुरदासपुर के हित को ध्यान में रखकर ही फैसला लिया है। मैं इस निर्णय का पूरा सम्मान करती हूं।'

 
विज्ञापन

5 of 7
vinod khanna
उन्होंने लिखा है, 'मुझे पता है कि जो भी हुआ है, अच्छे के लिए ही हुआ है। मेरे लिए किसी घटना का परिणाम मायने नहीं रखता, बल्कि जो बदलाव मुझमें आता है वो बेस्ट होता है। पिछले कुछ महीने, साल में मैं निजी तौर पर परिपक्व हुई हूं।'


 
विज्ञापन

6 of 7
vinod khanna
कविता ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं अपने गुरु श्री श्री रविशंकर के की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वो ज्ञान दिया, जो मुझमें सच्चाई को जगाए रखता है। मैं उन सब का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मुझे स्पोर्ट किया और मुझे प्यार दिया।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना की चुनाव में जीत हुई थी। इस साल 27 अप्रैल को उनका निधन हो गया था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी पत्नी कविता खन्ना को यह सीट मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें