फिल्म छावा और जाट में विनीत
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप को मानते हैं गुरु
फिल्म 'सिटी ऑफ गोल्ड' के दौरान विनीत की मुलाकात अनुराग कश्यप से हुई, जिन्होंने उन्हें 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में दानिश खान की यादगार भूमिका दी। इस फिल्म ने विनीत को इंडस्ट्री में एक नई पहचान दी। बता दें कि विनीत, अनुराग कश्यप को अपना मेंटॉर मानते हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद विनीत ने बॉम्बे टॉकीज (2013), गोरी तेरे प्यार में (2013), अगली (2014), और बॉलीवुड डायरीज (2016) जैसी फिल्मों में सहायक किरदार निभाए। 'मुक्काबाज' विनीत के करियर का मील का पत्थर थी। इसमें उन्होंने पहली बार बॉक्स श्रवण सिंह का लीड रोल किया। उन्होंने इसके लिए बाकायदा ट्रेनिंग ली थी। फिर विनीत ने दास देव, गोल्ड, सांड की आंख, आधार और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में काम किया है। इस साल वे 'छावा' और 'जाट' जैसी फिल्मों में नजर आए।