ओम राउत निर्देशित प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ रिलीज हुई। कार्टूनिस्ट वीएफएक्स, प्रभास का प्रदर्शन, निर्माताओं द्वारा फैक्ट्स को अपनी तरह से प्रदर्शित करना हो या फिल्म के डायलॉग्स सभी की जमकर आलोचना की जा रही हैं। बजरंग बली का किरदार निभाने वाले देवदत्त नागे द्वारा कही गई 'लंका लगा दूंगा, जलेगी भी तेरे बाप की...' जैसे आलोचनात्मक डायलॉग का सभी लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। फिल्म पर सभी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इन सभी के बीच अब प्रसिद्ध अभिनेता, पहलवान और राजनेता दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने 'आदिपुरुष' के बारे में अपने विचार साझा किए हैं।