फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vindu Dara Singh: फिल्म विवाद से लेकर मैच फिक्सिंग तक, जानें कॉन्ट्रोवर्सी किंग विंदु दारा के दिलचस्प किस्से

Sat, 06 May 2023 11:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विंदू दारा सिंह - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या टीवी इंडस्ट्री लोग यहां अपने अभिनय के दम पर अपनी पहचान बनाने आते हैं कुछ लोगों का यह सपना तो जरूर साकार होता है, लेकिन वहीं कुछ लोग फिल्मों और शोज से ज्यादा कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन जाते हैं। आज एक ऐसे ही शख्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनका नाम विंदू दारा सिंह है। अभिनेता ने भले ही अपनी जिंदगी में वो मुकाम हासिल न किया हो, जिसके वह हकदार थे, लेकिन अपनी निजी जिंदगी के लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं, तो चलिए जानते हैं, अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन

2 of 5
विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर रेसलर और एक्टर दारा सिंह के बेटे विंदू आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने फिल्मों में अपना सिक्का जमाने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन कामयाबी उनके हाथ नहीं लगीं। हालांकि, इस दौरान वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। बता दें कि विंदू पर क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करने से लेकर विदेशी लड़कियों के साथ सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के गंभीर आरोप लग चुके हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
विंदू दारा सिंह

विंदू दारा सिंह का जन्म 6 मई 1964 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 1994 में फिल्म 'करन' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म के साथ ही विदू का विवादों से गहरा नाता हो गया था। उनकी पहली फिल्म के पोस्टर को लेकर ही काफी बवाल मचा था। बाद में ‘बिग बॉस 9’ शो जीतने के बाद भी उनपर काफी सवाल खड़े हुए और रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बताया था कि इस शो को जीतने में उनकी मदद अक्षय कुमार ने की थी। 


 

4 of 5
विंदू दारा सिंह (विनर सीजन 3) - फोटो : सोशल मीडिया

विंदू ने बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू की बहन फराह नाज से शादी की थी। खबरों की मानें तो फराह पहले से ही प्रेग्नेंट थी। इसी बात पर पर्दा डालने के लिए विंदू ने उन से शादी की थी। बाद में उनसे तलाक के बाद अभिनेता ने  मॉडल डिना उमारोवा  से शादी की थी। विंदू और डिना की एक बेटी भी है। पर्सनल लाइफ के अलावा विंदू और भी कई विवादों में फंस चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विंदू दारा सिंह और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विंदू का एक सबसे चर्चित विवाद सेक्स स्कैंडल में उनके शामिल होने का है। ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का हिस्सा थे। उनके साथ कजाकिस्तान की कुछ लड़कियां भी देखी गई थीं। साल 2013 विंदू दारा सिंह के लिए काफी खराब रहा, क्योंकि उस समय उनका नाम आईपीएल मैच फिक्सिंग में आ गया था। यहां तक कि इसके लिए उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन बाद में वह जमानत पर छूट गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें