फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग में फंस चुका है दारा सिंह का बेटा, तब्बू की बहन को तलाक देकर मॉडल से की थी दूसरी शादी

Mon, 06 May 2019 11:17 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Vindu Dara Singh with wife - फोटो : file photo
दारा सिंह के बेटे विन्दू दारा सिंह (Vindu Dara Singh) 6 मई को अपना 55वां जन्मदिन मनाएंगे। पिता दारा सिंह की तरह विन्दू ने उतना नाम तो नहीं कमाया लेकिन विवादों से जरूर चर्चा में आ गए। खास बात यह है कि विन्दू ने अपनी पिता की तरह फिल्मों और टेलीविजन में काम तो किया लेकिन दारा सिंह की तरह शोहरत हासिल नहीं कर पाए। 
विज्ञापन

2 of 6
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
विन्दू दारा सिंह ने करीब 20 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। विन्दू ने साल 1994 में करण फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 में पंजाबी फिल्म रब दिया रक्खा में काम किया। इसके बाद वह कई सारी पंजाबी फिल्म में नजर आए। खास बात यह है कि वह ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल में ही नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
पंजाबी फिल्मों के अलावा विन्दू ने फिर से हिंदी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में 'गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'किससे प्यार करूं', 'कमबख्त इश्क', 'मारुति', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हाउसफुल' फिल्म भी शामिल है। आखिरी बार विन्दू साल 2014 में आई फिल्म 'जाट जेम्स बांड' में नजर आए थे। फिल्मों के अलावा विन्दू ने टीवी में  भी हाथ आजमाया। 

4 of 6
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
पिता की ही तरह विन्दू ने 'जय वीर हनुमान' सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें सफलता साल 2009 में मिली थी जब उन्होंने 'बिग बॉस सीजन 3' जीता था। 'बिग बॉस सीजन 3' जीतने के बाद ऐसा लगा कि विन्दू का करियर शायद लाइन पर आ जाए हालांकि ऐसा ना हो सका। 
विज्ञापन

5 of 6
Vindu Dara Singh and Farah - फोटो : file photo
साल 2013 में विन्दू का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में आ गया। यहां तक कि विन्दू को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि उस वक्त लोकल कोर्ट ने विन्दू को बेल दे दी थी। आपको बता दें, विन्दू दारा सिंह ने दो शादियां की है। पहली शादी तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से की थी। फराह 1980 से 1990 की मशहूर एक्ट्रेस हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vindu Dara Singh with wife - फोटो : file photo
फराह ने कई सारी फिल्में में काम किया है। इन फिल्मों में 'नसीब अपना अपना', 'ईमानदार' और 'भाई हो तो ऐसा' फिल्में शामिल हैं। फराह और विन्दू का एक बेटा है। फराह से विन्दू की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई और तलाक ले लिया। इसके बाद विन्दू ने मॉडल डिनो उमारोवा से शादी की। विन्दू और डिनो की एक बेटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें