फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinay Pathak Birthday: विनय पाठक ने एमबीए छोड़ ड्रामा स्कूल में लिया था दाखिला, पिता से नहीं हुई थी छह महीने बात

Tue, 12 Jul 2022 08:56 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विनय पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
एक आला दर्जे के कलाकार, बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट और टीवी प्रेजेंटर तक के रूप में काम कर चुके अभिनेता विनय पाठक में सिनेमा कूट-कूट कर भरा है। वह एक ऐसे मंझे हुए कलाकार हैं जो टीवी से लेकर फिल्मों और वेब सीरीज तक में हर तरह के किरदार में छाप छोड़ते हैं। उनकी सधी हुई अदाकारी और बेजोड़ हास्य कलाकारी का सिनेमा में कोई सानी नहीं है। अगर आपने फिल्म 'खोसला का घोसला' देखी होगी तो इसमें एजेंट आसिफ इकबाल का किरदार ने आपके दिलों-दिमाग में एक अलग छाप जरूर छोड़ी होगी। सिनेमा में 20 सालों से भी लंबा वक्त गुजार चुके विनय पाठक 12 जुलाई यानी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं उनके जीवन और करियर से जुड़ी खास बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Vinay Pathak
अभिनेता विनय पाठक ने भी अपने करियर में संघर्ष किया है। अभिनेता विनय पाठक ने लंबे समय तक काम किया लेकिन उनको सही मायनों में पहचान फिल्म खोसला का घोसला से मिली थी, लेकिन विनय पाठक...सड़कों पर सोकर रात गुजारना और पाव भाजी खाकर गुजारा करना जैसी बातों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। एक बार उन्होंने मीडिया बातचीत के दौरान कहा था कि कई बार बॉलीवुड के संघर्ष को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है...उनका कहना था कि अपने करियर के लिए संघर्ष तो हर इंसान को करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 4
विनय पाठक - फोटो : social media
एमबीए छोड़ लिया ड्रामा स्कूल में दाखिला
12 जुलाई 1968 में धनबाद झारखंड में जन्में अभिनेता विनय पाठक भोजपुर में पले बढ़े हैं। अभिनय की तरफ रुख करने से पहले विनय पाठक एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे, उसे बीच में छोड़कर उन्होंने ड्रामा में प्रवेश ले लिया था और ये बात जब उन्होंने अपने पिता जी को बताई तो तकरीबन छह महीनों तक उनके बीच बात नहीं हुई। हालांकि बाद में उनके पिता मान गए और उनके व परिवार के सपोर्ट से विनय पाठक आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन

4 of 4
विनय पाठक - फोटो : social media
अभिनेता विनय पाठक वैसे तो हर तरह के किरदार में जान डाल देते हैं, लेकिन ज्यादातर उन्हें जबरदस्त कॉमेडी के लिए पहचाना जाता है। विनय पाठक की शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेहद सरल तरीके से कहे गए मुश्किल संवाद दर्शकों को सीट से बंधे रहने के लिए मजबूर कर देते हैं। विनय पाठक अब तक 100 एक फिल्मों में छोटे-मोटे से लेकर बड़े किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा वह बतौर फिल्म निर्माता फिल्म का निर्माण भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें