रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' ने अपने हर एक अपडेट से बज बनाया हुआ है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सिंघम के रूप में अजय देवगन के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने एक और बड़े एलान से प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। 'सिंघम अगेन' के टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' की रिलीज की तारीख से पर्दा उठ गया है।