गुरुवार को मुंबई में दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' का प्रीमियर रखा गया, जिसमें दीपिका के अलावा रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, कृति सेनन और बाकी कई सितारे मौजूद थे। लेकिन सबसे ज्यादा जिस शख्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वो थे हॉलीवुड एक्टर विन डीजल, जो फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
'xXx' के प्रीमियर पर विन डीजल ने दीपिका को किया किस और फिर लुंगी डांस, देखे वीडियो
2 of 5
- फोटो : Twitter
विन गुरुवार सुबह ही मुंबई आए और यहां दीपिका की तरफ से उन्हें जोरदार स्वागत मिला। प्रीमियर पर भी उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और सभी से जमकर बातें की। इतना ही नहीं विन डीजल ने यहां बॉलीवुड के मशहूर गाने 'लुंगी डांस' पर ठुमके भी लगाए। इसमें उनका साथ दिया दीपिका ने।
विज्ञापन
'xXx' के प्रीमियर पर विन डीजल ने दीपिका को किया किस और फिर लुंगी डांस, देखे वीडियो
3 of 5
दीपिका ने काले चश्मे लगाकर और लुंगी पहनकर जैसे ही कमर थिरकाई, लोग खुश हो। इसके बाद दीपिका ने विन डीजल को भी लुंगी पहनाई और डांस करवाया।
देखिए दीपिका और विन डीजल का लुंगी डांस -
#VinDiesel in lunge avatar @deepikapadukone helped her to were a lunge 💃😂😀 pic.twitter.com/lJEqTaZrMy
— nirmal (@nirmalbhura3) January 12, 2017
Here is the big grand entry to see the 2 biggest super start @deepikapadukone & #VinDiesel @gophoenixing
For @xxxMovie pic.twitter.com/1LMxK2UPih
— nirmal (@nirmalbhura3) January 12, 2017
'xXx' के प्रीमियर पर विन डीजल ने दीपिका को किया किस और फिर लुंगी डांस, देखे वीडियो
4 of 5
- फोटो : Twitter
फिल्म के प्रीमियर और रेड कार्पेट इवेंट से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी गई जिसमें दीपिका और विन डीजल के अलावा फिल्म के डायरेक्टर ने भी शिरकत की। इस दौरान विन ने दीपिका को किस भी किया जिसके बाद दीपिका शरमा गईं।
'xXx' के प्रीमियर पर विन डीजल ने दीपिका को किया किस और फिर लुंगी डांस, देखे वीडियो
5 of 5
- फोटो : Twitter
बता दें कि दीपिका पादुकोण और विन डीजल की ये फिल्म भारत में आज रिलीज हो रही है। जहां ट्रेलर में दीपिका की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया वहीं अब देखना ये होगा कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्या कमाल दिखाती है।