फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Rona Trailer: ‘विक्रांत रोना’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक रहस्यों से परदा हटाते नजर आएंगे किच्चा सुदीप

Thu, 23 Jun 2022 02:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्रांत रोना - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'विक्रांत रोना' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। मेकर्स बीच-बीच में फिल्म से जुड़ी अपडेट्स के जरिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, अब इसका ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें किच्चा सुदीप का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
विक्रांत रोना फिल्म - फोटो : social media
यह एक गांव की कहानी है। जहां एक ऐसी जगह है, जिससे सब लोग डरते हैं। लेकिन विक्रांत रोना (किच्चा सुदीप) उससे नहीं डरता। पुलिस अधिकारी की भूमिका में विक्रांत एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगता है, तो उसका सामना बहुत से चीजों से होता है। इसके आने से कहानी एक नया मोड़ ले लेती है और सस्पेंस बढ़ता चला जाता है कि आखिर डेविल है कौन? 
विज्ञापन

3 of 4
विक्रांत रोना - फोटो : सोशल मीडिया
'विक्रांत रोना' के 3डी विजुअल को सलमान खान फिल्म्स (SKF) द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर में दिखाए गई किच्चा सुदीप की एंट्री से लेकर बेहतरीन विजुअल इफेक्ट तक सब एकदम शानदार लग रहा है। साथ ही जैकलीन का ग्लैमरस अंदाज भी अपनी ओर ध्यान आकर्षित करता है। फैंस को भी ट्रेलर काफी पसंद आया है। 
विज्ञापन

4 of 4
विक्रांत रोना - फोटो : सोशल मीडिया
अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीस के अलावा निरुप भंडारी, रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव और वासुकी वैभव भी मुख्य भूमिका निभाई है। 'विक्रांत रोना' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह पैन इंडिया फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें