कुणाल खेमू
- फोटो : SELF
दरअसल सोमवार को हिंदी की सात बड़ी फीचर फिल्मों को सीधे मोबाइल पर रिलीज करने का एलान किया गया था। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट और वरुण धवन को शामिल किया गया। लेकिन इसमें कुणाल खेमू को शामिल नहीं किया गया जबकि रिलीज होने वाली इन सात फिल्मों में एक उनकी फिल्म लूटकेस भी शामिल है।