फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: 'ये तो कार्बन कॉपी है', विक्रांत मैसी ने दिखाई बेटे की पहली तस्वीर; फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

Mon, 10 Feb 2025 11:10 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी ने अपने बेटे वरदान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बेटे की फोटो देख फैंस ने उन्हें पिता की कार्बन कॉपी बताया है।
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी शीतल और बेटे वरदान के साथ विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने पहली बार अपने बेटे की तस्वीरें किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाई हैं। ये फोटो उनके बेटे के पहले जन्मदिन की है। विक्रांत के साथ तस्वीर में उनकी पत्नी शीतल भी नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेटे वरदान के साथ विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
बेटे के लिए कही ये बात
8 फरवरी 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वाइफ शीतल के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद आज 9 फरवरी को उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। कैप्शन में लिखा, 'हैलो कहिए! हमारे अद्भुत वरदान को।'
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी शीतल और बेटे वरदान के साथ विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
ऐसे मनाया बेटे का जन्मदिन
तस्वीरों में विक्रांत अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक पार्टी होस्ट की, जिसकी झलक उन्होंने अब सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। विक्रांत ने पिछले साल 7 फरवरी को अपने बेटे का स्वागत किया था।

4 of 5
पत्नी शीतल और बेटे वरदान के साथ विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
इन फिल्मों के कारण चर्चा में हैं विक्रांत
विक्रांत मैसी अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के कारण चर्चा में हैं। विक्रांत ने साल 2013 में पहली बार फिल्म लुटेरा से बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। इसके बाद 'छपाक', 'हसीन दिलरुबा', '12वीं फेल' और 'सेक्टर 36' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Chhaava: 'छावा' के लिए सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट लेना नहीं रहा आसान, इन बदलावों के बाद मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
इस फिल्म में नजर आएंगे विक्रांत
ओटीटी सीरीज में भी विक्रांत को देखा जा चुका है। अब आगामी सीरीज के लिए राजकुमार हिरानी काफी उत्साहित हैं। बात करें विक्रांत के वर्कफ्रंट की तो वे 'आंखों की गुस्ताखियां' में नजर आएंगे। यह एक खूबसूरत लव स्टोरी है। इसमें वे शनाया कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। विक्रांत मैसी बॉलीवुड से अपने ब्रेक को लेकर काफी चर्चा में रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये घोषणा की थी। जिसके बाद वे फिर अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा करने पहुंचे थे। इसके कारण उन्हें कुछ आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें