फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: लुटेरा से 12th फेल तक, इन फिल्मों से विक्रांत मैसी को मिली बड़े पर्दे पर खास पहचान

Mon, 02 Dec 2024 11:53 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता विक्रांत मैसी ने सिनेमा से रिटायरमेंट का घोषणा कर दी है। विक्रांत मैसी ने अब तक लुटेरा, '12वीं फेल' और 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। आइए आपको बताते हैं, विक्रांत मैसी की शानदार फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 8
विक्रांत मैसी की चर्चित फिल्में - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्मों से ब्रेक की घोषणा की है। इस खबर को सुनने के बाद प्रशंसक निराश हो गए। विक्रांत मैसी ने अपनी फिल्मों से प्रशंसकों के बीच अपनी पहचान बना चुके हैं। विक्रांत के किरदार को भी प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। आइए आपको बताते हैं विक्रांत मैसी की ऐसी ही कुछ चर्चित फिल्में और उनके किरदार के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
लुटेरा - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
लुटेरा
विक्रांत मैसी ने साल 2013 में फिल्म 'लुटेरा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह को मुख्य भूमिका में देखा गया। फिल्म के गाने प्रशंसकों को आज भी बहुत भाते हैं। विक्रांत मैसी की फिल्म में 'देवदास' नाम से भूमिका रही। इस फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन

3 of 8
दिल धड़कने दो - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
दिल धड़कने दो
साल 2015 में आई फिल्म 'दिल धड़कने दो' मल्टी स्टारर फिल्म रही। इस फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म की कहानी और गाने दर्शकों को खूब भाए। फिल्म में विक्रांत मैसी ने राणा खन्ना की भूमिका निभाई।

4 of 8
छपाक - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
छपाक
वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म 'छपाक' में विक्रांत मैसी ने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर्स की कहानी को दर्शाती है। साल 2020 में आई इस फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म में विक्रांत मैसी ने 'अमोल' का किरदार निभाया।
विज्ञापन

5 of 8
12वीं फेल - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
12th फेल
साल 2023 में आई फिल्म '12th फेल' पर प्रशंसकों ने अपना प्यार लुटाया। फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार की कहानी है। इस कहानी में विक्रांत मैसी ने 'मनोज कुमार शर्मा' का किरदार निभाया।
विज्ञापन

6 of 8
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : इंस्टाग्राम@sunsunnykhez
हसीन दिलरुबा
साल 2021 में आई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म में विक्रांत ने 'रिशू' का किरदार निभाया। ओटीटी पर इस फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन

7 of 8
सेक्टर 36 - फोटो : इंस्टाग्राम
सेक्टर 36
साल 2024 में आई फिल्म 'सेक्टर 36' क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में  विक्रांत मैसी ने बलबीर सिंह बस्सी के नौकर 'प्रेम' का किरदार निभाया। फिल्म ह्यूम बिहेवियर और साइकोलॉजी पर आधारित है।
विज्ञापन

8 of 8
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
द साबरमती रिपोर्ट
'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म हाल ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है। फिल्म में गोधरा के बाद साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 डब्बे के अग्निकांड को दिखाया गया है। फिल्म में विक्रांत मैसी के किरदार को बहुत सराहा जा रहा है। फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार के किरदार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें