फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: ब्रेक के बाद फिल्मों में एक्टिव हुए विक्रांत, बोले- अब हर चीज को लेकर क्लीयर हूं

Thu, 03 Jul 2025 02:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी लगभग छह महीने फिल्मों से दूर रहे, अब वह फिर से बॉलीवुड में एक्टिव हो गए हैं। ब्रेक के कारण उनका नजरिया कई चीजों को लेकर साफ हो चुका है। फिल्मों से ब्रेक लेने का विक्रांत का एक्सपीरियंस कैसा रहा, जानिए? 

विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले साल अपने परिवार, हेल्थ पर ध्यान देने के लिए विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। एक्टर ने साफ कहा था कि ब्रेक कुछ महीनों का होगा। हाल ही में अपने इस करियर ब्रेक के बारे में विक्रांत ने बात की है। साथ ही वह अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर भी उत्साहित हैं। 



 
विज्ञापन

2 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
खत्म हाे गया विक्रांत का करियर ब्रेक 
पीटीआई से की गई बातचीत में विक्रांत मैसी कहते हैं, ‘मेरा ब्रेक खत्म हो गया है। मैंने बस छह महीने का ब्रेक लिया था। अब मैं हर चीज को लेकर बहुत क्लीयर हूं। पर्सनल लाइफ हो या करियर, सब चीजों को लेकर मेरा नजरिया बिल्कुल क्लीयर हो चुका है। मैंने इस ब्रेक में महसूस किया कि एक्टिंग मेरी जिंदगी का हिस्सा है, साथ ही कई और चीजें भी मेरे लिए बहुत अहम हैं।’ 
 
विज्ञापन

3 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
परिवार के साथ गुजारा समय 
विक्रांत ने करियर ब्रेक के दौरान परिवार के साथ खूब समय गुजारा। वह कहते हैं, ‘मैंने बेटे वरदान के साथ समय बिताया, खूब सारी फिल्में देखी। उन चीजों पर नोट्स बनाए हैं, जिन पर मुझे काम करना है। मेरी कोशिश एक एक्टर के तौर पर खुद को बेहतर बनाना है।’ 

4 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
खुद में ठहराव महसूस करते हैं विक्रांत
विक्रांत आगे कहते हैं, ‘ब्रेक के बाद मेरे अंदर एक ठहराव भी आ गया है। मैंने अपनी सभी भी फिल्में देखीं, इन पर गौर किया। उन फिल्मों में और बेहतर काम कर सकता था। अब मैं जिन फिल्मों का हिस्सा बन रहा हूं, उनमें इन बातों का ध्यान रखूंगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर उत्साहित 
विक्रांत मैसी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में शनाया कपूर के एक्टिंग कर रहे हैं। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां” रस्किन बॉन्ड की शॉर्ट स्टोरी ‘द आइज हैव इट’ पर बेस्ड है। विक्रांत, राइटर रस्किन बॉन्ड के फैन हैं। वह फिल्म में अंधे इंसान का किरदार निभा रहे हैं। विक्रांत कहते हैं, ‘इस रोल ने अंधे लोगों के बारे में मेरी समझ को चैलेंज किया है।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें