12वीं फेल से दर्शकों के बीच में लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने उस समय सभी को चौंका दिया, जब अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प पोस्ट लिखकर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। हालांकि, अभिनेता ने इस खबर के वायरल होने के बाद तुरंत स्पष्ट किया कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं। अब हाल ही में, विक्रांत ने एक बार फिर अपने इस पोस्ट पर सफाई दी है और बताया है कि पत्नी से सलाह करने के बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया है।