फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, लोगों पर ही फोड़ दिया ठीकरा

Tue, 03 Dec 2024 03:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी ने बीते दिन पोस्ट कर प्रशंसकों को सकते में डाल दिया। हालांकि, अब उन्होंने रिटायरमेंट की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों पर ही आरोप मढ़ते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey
विक्रांत मैसी ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट से प्रशंसकों को सकते में डाल दिया। अभिनेता ने एलान किया कि वह फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। लोगों ने इसे विक्रांत का रिटायरमेंट मान लिया और तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। अपने प्रशंसकों को सकते में डालने के ठीक एक दिन बाद, अभिनेता विक्रांत मैसी ने इस व्यापक धारणा को स्पष्ट करने के लिए कदम आगे बढ़ाया है कि वह अभिनय की दुनिया से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान का कई लोगों ने गलत मतलब निकाला है।
विज्ञापन

2 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

'रिटायरमेंट' पोस्ट पर विक्रांत की प्रतिक्रिया

उनके मुताबिक, उनका इरादा रिटायरमेंट लेना नहीं था बल्कि इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना था। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में विक्रांत ने सोमवार को वायरल हुए 'रिटायरमेंट' पोस्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साझा किया है कि उनका अभिनय की दुनिया से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

ब्रेक पर जा रहे अभिनेता

विक्रांत मैसी ने साफ किया, 'मैं रिटायर नहीं हो रहाहूं। बस थक गया हूं। एक लंबे ब्रेक की जरूरत है।' विक्रांत ने कहा, 'घर की याद आ रही है और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट का गलत मतलब निकाला।'

4 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

बीते दिन बने फिल्म स्क्रीनिंग का हिस्सा 

इस बीच, विक्रांत ने सोमवार शाम संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में अपनी नवीनतम फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग में भाग लिया। यह उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने फिल्म के बारे में बात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसदों के साथ फिल्म देखने को लेकर चर्चा की। हालांकि, उन्होंने फिल्में छोड़ने के बारे में पूछे गए सवालों को टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

विक्रांत की इस पोस्ट ने बढ़ाई थी हलचल 

विक्रांत ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर 2025 के बाद अभिनय से ब्रेक लेने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ साल और उससे पहले का समय अद्भुत रहा है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा समर्थन दिया, लेकिन जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो मुझे यह एहसास हुआ कि एक पति, पिता, बेटे और एक अभिनेता के रूप में भी अब खुद को पुनः संरेखित करने और घर लौटने का समय आ गया है।'

Pushpa 2 Starcast Networth: पुष्पा 2 के स्टार्स की नेटवर्थ जानकर झन्ना जाएगा सर, जानिए अल्लू-रश्मिका की कमाई


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें