बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुपरहिट तमिल फिल्म का बॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है। बात हो रही है तमिल मूवी 'विक्रम वेधा' की, जोकि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति लीड रोल में दिखे। अब बॉलीवुड में इसकी रीमेक बनाने को लेकर खींचतान चल रही है। आगे जानें, पूरी बात...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Vikram Vedha
- फोटो : Vikram Vedha
'विक्रम वेधा' की रीमेक के लिए शाहरुख खान तैयार बैठे हैं। उन्होंने ही 'विक्रम वेधा' के फर्स्ट लुक को ट्विटर पर शेयर किया था। अब खबरें आ रही हैं कि उन्होंने इस फिल्म की रीमेक के राइट्स खरीद लिए हैं। आगे जानें, कबतक बन सकती है बॉलीवुड रीमेक...
विज्ञापन
3 of 5
Vikram Vedha
- फोटो : Vikram Vedha
शाहरुख खान आनंद एल राय की बौनों पर आधारित फिल्म के बाद इसपर काम करेंगे। इस फिल्म पर शुरुआती काम शुरू हो गया है। शाहरुख खान के अलावा भी अन्य सुपरस्टार्स ने इस फिल्म में रुचि जताई है। आगे जानें, कौन हैं वो स्टार और क्या है प्रोड्यूसर का फैसला...
4 of 5
Vikram Vedha
- फोटो : Vikram Vedha
शाहरुख खान के अलावा 'विक्रम वेधा' की बॉलीवुड रीमेक के लिए खुद माधवन ने भी इंटरेस्ट जताया है। वो लीड रोल में रहे हैं। उन्होंने फिल्म के रिलीज के समय ही रीमेक की बात छेड़ दी थी।
वहीं, खबरें सामने आ रही हैं कि 'विक्रम वेधा' के राइट्स रखने वाले प्रोडक्शन हाउस ने ऐसी सभी खबरों को नकार दिया है, जिसमें शाहरुख द्वारा फिल्म के राइट्स खरीदने की बात सामने आ रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना है कि वो जल्द ही इस पर फैसला लेंगे कि बॉलीवुड में 'विक्रम वेधा' की रीमेक कौन बनाएगा।