फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Much Awaited Movies 2022: सितंबर से दिसंबर तक रिलीज को तैयार यह 10 फिल्में, मिलेगा मनोरंजन का जबरदस्त डोज

Wed, 14 Sep 2022 01:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद करीब दो वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 'सूखे' वाले हालात रहे। कई बड़ी फिल्मों की थिएटर रिलीज टाली गईं। ओटीटी के सहारे दर्शकों ने मनोरंजन किया। सिनेमाघरों में फिल्मों के रिलीज होने और चलने के लिहाज से यह साल कुछ अच्छा रहा है। बेशक, सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड खूब चला है, लेकिन इस बीच कुछ फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कर रही हैं। एक उदाहरण हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है। आधे से ज्यादा साल बीत चुका है। फिल्म के शौकीनों को आने वाले वक्त में मनोरंजन का और भी जबरदस्त डोज मिलने वाला है। आइए नजर डालते हैं सितंबर से दिसंबर तक रिलीज होने जा रहीं बहुप्रतीक्षित फिल्मों पर...
विज्ञापन

2 of 11
Dhokha Round D Corner Trailer - फोटो : सोशल मीडिया
धोखा: राउंड डी कॉर्नर 
अभिनेता आर. माधवन की फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। माधवन के अलावा आयुष्मान खुराना भी इसमें अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म से निर्माता भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अवतार 2 - फोटो : social media
अवतार 
जैम्स कैमरुन की सुपरहिट फिल्म अवतार एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को आप 23 सितंबर से अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट यानी 'अवतार 2' 16 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगा। यह साइंस फिक्शन फिल्म है। यह दरअसल, 2009 में आई फिल्म अवतार का सीक्वल है। 

4 of 11
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति द्वारा निभाए गए एक शातिर अपराधी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ अली खान आर. माधवन द्वारा निभाई एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
'पोन्नियन सेल्वन' के सेट से सामने आई ऐश्वर्या राय की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पीएस 1
ऐश्वर्या राय अभिनती फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन-1' फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा कार्ती, तृष्णा और विक्रम जैसे सितारे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 11
रामसेतु के दौरान अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रामसेतु
यह अक्षय कुमार की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भारूचा भी अहम रोल में नजर आएंगी। अक्षय कुमार इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट के रूप में दिखाई देने वाले हैं। रामसेतु फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

7 of 11
Black Panther Wakanda Forever Trailer - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर'
यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 30वीं फिल्म है। यह 2018 में आई फिल्म 'ब्लैक पैंथर' का सीक्वल है। 'ब्लैक पैंथर' को ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर नॉमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया था। यह फिल्म  11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

8 of 11
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
योद्धा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और अभिनेत्री राशी खन्ना अभिनती यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। 

9 of 11
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 2
यह फिल्म 18 नंवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। इसमें अजय देवगन और तब्बू लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। यह फिल्म इसी नाम से मोहनलाल की फिल्म का रीमेक है।

10 of 11
भेड़िया फर्स्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनन अभिनीय यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन 'बाला' के लिए मशहूर अमर कौशिक ने किया है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है।
विज्ञापन

11 of 11
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : Instagram
किसी का भाई किसी की जान
सलमान खान की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के कई टाइटल बदल चुके हैं। इसके बाद 'किसी का भाई किसी की जान' तय हुआ है। यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। सलमान खान के अलावा इसमें पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें