फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Vedha: 'वेधा' के रूप में दिखाई देंगे ऋतिक रोशन, जन्मदिन पर रिलीज होगा का फर्स्ट लुक

Sun, 09 Jan 2022 01:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा - फोटो : इंस्टाग्राम
तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर ऋतिक रोशन विलेन की भूमिका में दिखा देने वाले हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन 'वेधा' की भूमिका में दिखाई देंगे। एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग अबू धाबी  में पूरी की है। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है ऐसे में दर्शकों में इस फिल्म को लेकर रोमांच बना हुआ है। अब ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल फिल्म के निर्माताओं ने उनके जन्मदिन पर ऋतिक का पहला लुक जारी करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Hritik Roshan - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर के जरिए दी जानकारी-
फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक के फर्स्ट लुक की जानकारी ट्विटर के माध्यम से देते हुए बताया,'विक्रम वेधा': ऋतिक फर्स्ट लुक टुमॉरो...टीम विक्रम वेधा ऋतिक रोशन के फर्स्ट लुक को 'वेधा' के रूप में कल उनके जन्मदिन पर जारी करेगी। कल यानी 10 जनवरी को ऋतिक अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म में उनका पहला लुक रिलीज होना जाहिर तौर पर फैंस के साथ ही ऋतिक के लिए भी तोहफे से कम नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 4
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन की इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री कर रहे हैं। खास बात ये है कि ओरीजनल 'विक्रम वेधा' को भी गायत्री और पुष्कर  ने ही लिखा और निर्देशित किया है। ओरिजनल विक्रम वेधा में अभिनेता आर माधवन और साउथ एक्टर सेतुपति मुख्य भूमिका में थे तो वहीं हिंदी रिमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशकों ने कहा था कि ‘ऋतिक और सैफ दोनों महान कलाकार हैं। दोनों के साथ काम करके हमें भी खुशी है। 
विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी बार निभाएंगे विलेन का किरदार-
बॉलीवुड में ऋतिक रोशन एक गुड लुकिंग, एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते हैं और उनके डांस मूव्स का तो हर कोई दीवाना है। वैसे तो ऋतिक हमेशा ही हीरो की भूमिका में नजर आते हैं लेकिन साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूम 2’ में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था और अब उसके बाद ये दूसरा मौका है जब ऋतिक रोशन अपने करियर में विलेन का किरदार करने जा रहे हैं। हालांकि ऋतिक ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' के रीमेक में भी हीरो होते हुए एंटी हीरो की छवि वाला किरदार निभाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें