फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Vedha Box Office Collection: शनिवार को फिल्म की कमाई में हुई मामूली बढ़ोतरी,16वें दिन हुआ इतना कारोबार

Sat, 15 Oct 2022 10:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और एक्टर सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा बीते दिनों सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हालांकि, फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और एक्टर सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा बीते दिनों सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हालांकि, फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक इस फिल्म को दर्शक ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म के कारोबार में दिन-प्रतिदिन गिरावट देखने को मिल रही है। इसी क्रम में 16वें दिन फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं शनिवार को फिल्म ने की कितनी कमाई- 

विज्ञापन

2 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने वाली विक्रम वेधा के कलेक्शन में दिन-ब-दिन गिरावट हो रही है। शनिवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बीते दिन के मुकाबले अपनी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। शुक्रवार को जहां फिल्म ने महज 57 लाख की कमाई की थी तो वहीं 16वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने की कमाई बढ़कर एक करोड़ हो गई है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म को वीकएंड का फायदा देखने को मिल रहा है।

PS-1 Box Office Collection: पीएस-1 की कमाई ने फिर चौंकाया, तीसरे शनिवार को फिल्म ने कर डाला इतना कलेक्शन
 
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के जरिए अभिनेता ऋतिक रोशन ने तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इससे पहले वह आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन को देख यह कहा जाता है कि अभिनेता का कमबैक फ्लॉप साबित हुआ है। इसके साथ ही फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही है।

Doctor G Box Office Collection: दूसरे दिन चला आयुष्मान खुराना का जादू, शनिवार को डॉक्टर जी ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म करीब 175 करोड़ की लागत से बनाया गया है। लेकिन रिलीज के 16 दिन बाद भी फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में असफल साबित हुई है। फिल्म ने अब तक देशभर में कुल 75.44 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन के अलावा राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी भी नजर आए थे।

Mili Trailer: प्रोड्यूसर पापा ने जब की बेटी की तारीफ, पढ़िए जान्हवी ने क्यों कहा, ‘पापा, आप ऐसा मत बोलिए’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें