फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: पिछले 10 साल में 12 फ्लॉप फिल्मों का ढेर लगाए बैठे हैं छोटे नवाब, विक्रम वेधा है उम्मीद

Mon, 12 Sep 2022 06:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 

 
 
विज्ञापन
1 of 4
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फ्लॉप होती हिंदी फिल्मों को कुछ समय के लिए ब्रह्मास्त्र का सहारा मिला था। ब्रह्मास्त्र से उम्मीद थी कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर रौनक लाएगी और सूखे को खत्म करेगी। फिल्म का पहला और दूसरे दिन का कलेक्शन संतोषजनक रहा है। ब्रह्मास्त्र के अलावा इस महीने के अंत में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा सैफ अली खान भी हैं।
 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन की पिछली फिल्मों की बात करें तो उन्होंने बैक टू बैक तीन हिट फिल्में दी हैं। काबिल, वॉर और सुपर 30 ने लगातार सफलता हासिल है। ऋतिक रोशन ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने पिछले 10 साल में 17 फिल्में की और उनमें से महज एक मोहन जोदारो फ्लॉप रही है। वहीं बात अगर फिल्म के दूसरे हीरो सैफ अली खान की हो तो सैफ अली खान अपने पिछले 10 साल के करियर में महज एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दे पाए हैं और वह है तान्हाजी- द अनसंग वारियर।
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना कैफ और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान ने अपने करियर ग्राफ में पिछले 10 साल में 16 फिल्में की हैं, जिनमें से तान्हाजी को छोड़ दें तो बाजार ने औसत रही है। वहीं रेस 2 और कॉकटेल सेमी हिट की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा बंटी बबली 2, जवानी जानेमन, लाल कप्तान, कालाकांडी, शेफ, रंगून, फैंटम, हैप्पी एंडिंग, हमशक्ल, बुलेट राजा, गो गोवा गॉन, एजेंट विनोद फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही सैफ अली खान की एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल न हो पाई हों, लेकिन उनकी पॉपुलरिटी अभी भी कायम है। यही वजह है कि एक के बाद एक फ्लॉप देने के बाद भी उनके खाते में फिल्मों की कमी नहीं है। हो सकता है सैफ अली खान की पॉपुलरिटी ही दर्शकों को 'विक्रम मेधा' देखने के लिए सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो पाए।
 
साल फिल्में हिट/ फ्लॉप
2012 एजेंट विनोद फ्लॉप
  कॉकटेल सेमी हिट
2013 रेस 2 सेमी हिट
  गो गोवा गॉन फ्लॉप
  बुलेट राजा फ्लॉप
2014 हमशक्ल फ्लॉप
  हैप्पी एंडिंग फ्लॉप
2015 फैंटम फ्लॉप
2017 रंगून फ्लॉप
  शेफ फ्लॉप
2018 कालाकांडी फ्लॉप
  बाजार एवरेज
2019 लाल कप्तान फ्लॉप
2020 तान्हाजी- द अनसंग वारियर ब्लॉकबस्टर
  जवानी जानेमन फ्लॉप
2021 बंटी बबली 2 फ्लॉप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें