फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram: चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं कमल हासन, जानिए उनकी पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

Sun, 15 May 2022 07:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन की आगामी फिल्म 'विक्रम' इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म का ऑडियो और ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए कमल हासन करीब चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म 'विश्वरूपम 2' में देखा गया था। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 3 जून 2022 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। इसके चलते प्रशंसकों की बेचैनी बढ़ी हुई है। लंबे समय बाद अपने चहेते सितारे को देखने के लिए दर्शक दिल थामकर बैठे हैं। 'विक्रम' की रिलीज से पहले आइए जानते हैं कमल हासन की पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड।
विज्ञापन

2 of 6
विश्वरूपम - फोटो : सोशल मीडिया
विश्वरूपम (2013)
यह हिंदी और तमिल भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में कमल हासन ने मुख्य किरदार निभाया था। साथ ही फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया। कमल हासन की इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर करीब 220 करोड़ रुपये की कमाई की। बता दें कि 'विश्वरूपम' एक भारतीय जासूसी रोमांचक फिल्म है।
विज्ञापन

3 of 6
उत्तम विलेन - फोटो : सोशल मीडिया
'उत्तम विलेन' (2015)
यह एक हिंदी-तमिल भाषा की फिल्म है। कमल हासन द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म का निर्देशन रमेश अरविंद ने किया। कमल हासन ने इस फिल्म में अभिनय का तड़का भी लगाया है। उनके अलावा इस फिल्म में पूजा कुमार, जयराम, ऋतिक अंचलीय, पार्वती मेनन, उर्वशी आदि सितारे भी नजर आए। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट बार-बार टली थी। फिल्म का शो भी रद्द हो गया था। इस कारण कमल हासन के प्रशंसकों ने काफी प्रदर्शन किए थे। यही वजह थी कि फिल्म की कमाई पर भी फैंस की नाराजगी का असर पड़ा था। भारत में फिल्म ने 24 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइट 70 करोड़ रुपए की कमाई की।

4 of 6
'ठूंगावनम' - फोटो : सोशल मीडिया
'ठूंगावनम' (2015)
यह कमल हासन की तमिल-तेलुगु भाषा की फिल्म है। इसका निर्माण कमल हासन ने किया है, साथ ही उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया है। उनके अलावा इस फिल्म में प्रकाश राज, त्रिशा कृष्णन, किशोर और संपत राज और युगी सेथू भी नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशक कामल हासन के सहयोगी राजेश एम. सेल्वा ने किया है। बता दें कि यह फिल्म एक रोमांचपूर्ण फ्रांसीसी फिल्म  'स्लीपलेस नाइट' का रीमेक है।
विज्ञापन

5 of 6
विश्वरूपम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'विश्वरूपम 2' (2018)
कमल हासन के अलावा इस फिल्म में पूजा कुमार, राहुल बोस, शेखर कपूर और वहीदा रहमान भी नजर आए। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन खुद कमल हासन ने किया है। पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था जिस पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी। 'विश्वरूपम-2' की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां से 'विश्वरूपम-1' खत्म हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 46 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोडाराम कोंडन - फोटो : सोशल मीडिया
'कोडाराम कोंडन' (2019)    
विक्रम स्टारर फिल्म 'कोडाराम कोंडन' बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। कमल हासन निर्मित यह फिल्म जुलाई 2019 में रिलीज हुई थी। यह तमिल भाषा की एक्शन फिल्म है। कमल हासन द्वारा निर्मित और राजेश सेल्वा द्वारा निर्देशित फिल्म तमिल संस्करण के साथ, तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्रम और अक्षरा हासन को मुख्य भूमिकाओं में दिखाया गया है। उनके साथ लीना और अबी हसन को सहायक भूमिकाएं निभाते हुए दिखाया गया है। बता दें कि यह कोडाराम कोंडन एक एक्शन थ्रिलर है, जो केके (विक्रम) की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 47.22 करोड़ रुपए की कमाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें