फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा खाने के बाद सुसाइड करना चाहता था ये मशहूर डायरेक्टर, सुष्मिता संग अफेयर रहा था चर्चा में

Wed, 27 Jan 2021 11:18 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
vikram bhatt - फोटो : social media
बॉलीवुड में हॉरर के साथ बोल्डनेस का तड़का लगाने वाले विक्रम भट्ट का आज यानि 27 जनवरी को जन्मदिन है। यूं तो विक्रम भट्ट का नाम कई अभिनेत्रिओं से जुड़ चुका है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे की एक बार तो दिल टूटने के बाद विक्रम भट्ट ने आत्महत्या करने का विचार बना लिया था।


 
 
विज्ञापन

2 of 6
vikram bhatt
विक्रम भट्ट का जन्म 27 जनवरी, 1969 को मुंबई में हुआ था। विक्रम भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे शख्स हैं जो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनप्ले राइटर और एक्टर हैं। मात्र 14 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाले विक्रम भट्ट ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दीं। विक्रम भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन लोगों में से एक विजय भट्ट के पोते हैं। विक्रम के पिता प्रवीण भट्ट मशहूर सिनेमेटोग्राफर रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
विक्रम भट्ट
मुकुल आनंद की पहली फिल्म 'कानून क्या करेगा' को विक्रम भट्ट ने असिस्ट किया था। इसके बाद वह मुकुल आनंद की फिल्म 'अग्निपथ' में चीफ अस्सिटेंट रहे। बॉक्स ऑफिस पर तो यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इसे बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म कहा जाता है। 1992 में आई फिल्म 'जानम' से विक्रम भट्ट ने निर्देशक के तौर पर अपना कदम रखा। 

4 of 6
vikram bhatt
खबरों कि मानें तो  सबसे पहले निर्देशक विक्रम भट्ट का नाम सुष्मिता सेन से जुड़ा था। कहा जाता है कि विक्रम इस रिश्ते को लेकर काफी संवेदनशील थे। एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने बताया था कि उन्हें मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से प्यार हो गया था। इसी वजह से उनकी शादी भी टूटी थी। विक्रम भट्ट आत्महत्या करने की कोशिश भी कर चुके हैं, लेकिन इस बात से उन्होंने साफ इनकार किया कि इसकी वजह सुष्मिता सेन थीं। विक्रम ने बताया कि सुष्मिता सेन के साथ उनको प्यार था, लेकिन शादी टूटने से वह बेहद उदास हो गए थे।


 
विज्ञापन

5 of 6
Vikram Bhatt
अमीषा पटेल फेमस डायरेक्टर विक्रम भट्ट को डेट कर चुकी हैं। कहा जाता है कि साल 2002 में आई फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' से यह दोनों रिलेशनशिप में आए थे। करीब 5 साल तक इन दोनों का अफेयर रहा और बाद में अलग हो गए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vikram bhatt
विक्रम भट्ट ने एक हॉरर शोर 'इश्क किल्स निर्देशित' किया। यह सीरियर रियल लाइफ बेस्ड शो था।  हालंकि शो को उतनी टीआरपी नहीं मिली। विक्रम भट्ट ने मदहोश, गुनेहगार, फरेब, बंबई का बाबू, आप मुझे अच्छे लगने लगे, आवारा पागल दीवाना, आँखे, फियर, स्पीड, ऐतबार, शापित, हॉन्टेड, राज 3 डी, डेंजरस इश्क, मिस्टर एक्स जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें