फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram 2: कमल हासन ने किया खुलासा, जानिए कब आएगी फिल्म और कैसी होगी 'विक्रम 2' की कहानी? 

Thu, 09 Jun 2022 11:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' तमिल के साथ-साथ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने महज एक हफ्ते में ही 135.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म को हर तरफ से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। यही कारण है कि प्रशंसक अब विक्रम के दूसरे और तीसरे पार्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए विक्रम 2 से जुड़ा बड़ा अपडेट बताने जा रहे हैं। पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 4
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कब शुरू होगी विक्रम के दूसरे पार्ट की शूटिंग?
कमल हासन ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि 'इस वक्त निर्देशक लोकेश अपने कमिटमेंट्स को पूरा करने में व्यस्त हैं। वहीं अभिनेता इस समय महेश नारायण के साथ एक अन्य फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। कमल हासन आगे कहते हैं कि महेश नायायण की फिल्म की शूटिंग जुलाई या अगस्त तक शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का काम पूरा हो जाने के बाद वह विक्रम के दूसरे पार्ट के बारे में सोचूंगा।"
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम - फोटो : social media
कैसी होगी पार्ट 2 की कहानी?
विक्रम के सीक्वल के बारे में बात करते हुए कमल हासन ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म के दूसरे पार्ट की ज्यादातर कहानी रोलेक्स उर्फ सूर्या के साथ उनके टकराव के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।
विज्ञापन

4 of 4
vikram - फोटो : सोशल मीडिया
क्या आने वाली है विक्रम 3?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम के सीक्वल का फिल्म 'कैथी' से गहरा कनेक्शन होने वाला है। निर्देशक लोकेश कनगराज क्राइम सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि निर्माता फिल्म के दूसरे पार्ट के साथ ही विक्रम का तीसरा पार्ट बनाने की भी योजना बना रहे हैं। संभवतः दोनों की शूटिंग का शेड्यूल भी बैक-टू-बैक प्लान किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें