फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: जब हिना बोलीं 'कामचोर कैप्टन घटिया आदमी है तू' तो विकास ने लिया ऐसे बदला

Sun, 15 Oct 2017 08:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
hina and vikas
बिग बॉस 11 में 'फ्राइडे का फैसला' में रोज की तरह एक बार फिर तगड़ा कलेश नजर आया।  'वीकेंड के वार' में दो मेहमान टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता और बिग बॉस 10 के फाइनलिस्ट मनु पंजाबी नजर आए। लेकिन घर में झगड़ा बराबर रहा। चलिए आपको बताते हैं कि क्यों हिना खान ने विकास को कहा कामचोर कैप्टन और विकास ने क्यों भेजा हिना को कालकोठरी....
विज्ञापन

2 of 5
hina
'फ्राइडे का फैसला' शो में तीन कन्टेस्टेंट को कालकोठरी में डालना था। ऐसें में शो के रूल के मुताबिक सपना, अर्शी और हिना को कालकोठरी की सजा दी गई। लेकिन इससे पहले घर के कैप्टन विकास ने कालकोठरी के लिए हिना को नॉमिनेट किया था जिसपर वे तिलमिला उठीं।
विज्ञापन

3 of 5
Hina
दअसल, विकास ने भी हिना का नाम उन्हें कामचोर कैप्टन बोलने पर लिया। इतना ही नहीं हिना ने विकास के नॉमिनेट करने से पहले उन्हें बहुत खरी-खोटी सुनाई थी। हिना ने यहां तक कह दिया कि अर्शी के कहने पर विकास ने उन्हें नॉमिनेट किया है। लेकिन अर्शी ने साफ किया उन्होंने हिना का नहीं सपना का नाम लिया है। इसपर सपना ने कालकोठरी में अर्शी से बदला लिया।  

4 of 5
hina and vikas
इसके बाद तो हिना का पारा और भी हाई हो गया और उन्होंने विकास को घटिया आदमी कह डाला। फिर तीनों कन्टेस्टेंट को कालकोठरी में भेजा गया। कालकोठरी में अर्शी ने कीड़े होने की शिकायत की तो सपना ने गुस्से में आकर अर्शी के मुंह पर मच्छर मारने वाला स्प्रे छिड़क दिया। इसपर गुस्से में तिलमिलाई अर्शी कालकोठरी में रखी कुर्सी को इधर से उधर फैंकने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sargun And Manu Punjabi
बता दें कि वीकेंड के वार में सरगुन और मनु ने भी हिना को घर के लिए खतरनाक खिलाड़ी बताया है। सरगुन ने कहा कि हिना ही है जो घर में बड़े शातिर दिमाग से खेल रही हैं। दोनों महमानों ने 'फ्राइडे का फैसला' का पूरा नजारा देखा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें