शिल्पा शिंदे के जीतते ही बिग बॉस के 11वें सीजन का अंत हुआ। मगर इस सीजन के कंटेस्टेंट अबतक खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में शो के फाइनलिस्ट में से एक रहें विकास गुप्ता ने अपनी अच्छी दोस्त अर्शी खान के कैरेक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 4
विकास की माने तो अर्शी के करैक्टर के बारे में काफी लोग बातें करते हैं, लेकिन वो एक साफ और नेक दिल इंसान हैं। जी हाँ! मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने बॉलीवुड लाइफ से खास बातचीत में अर्शी का बचाव किया। बकौल विकास, 'न जाने लोग अर्शी के करैक्टर के बारे में ऐसी बातें क्यों करते है? उन्हें शो से पहले और उसके बाद लोगों से काफी सुनना पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 4
विकास की माने तो हमें अर्शी के अतीत के बारे में बातें करने का कोई हक नहीं। लोगों को बस यह गौर करना चाहिए की उन्होंने शो में कैसा प्रदर्शन किया। बीते दिनों ही अर्शी खान ने मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी दी थी। जिसमें उनके खास दोस्त विकास पहुंचे थे। उनके अलावा प्रियांक और ज्योति कुमारी ने भी पार्टी में जमकर मस्ती की थी।
वहीं, ख़बरों की माने तो अर्शी बहुत जल्द साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। चंद दिनों पहले ही उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी थी। बिग बॉस के अधिकतर स्टारकास्ट कलर्स पर ही प्रसारित होने वाले एक अन्य शो 'इंटरटेनमेंट की रात' में भी नजर आए थे।