'क्वीन' फेम डायरेक्टर विकास बहल पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला इतना गंभीर हो गया कि फैंटम फिल्म्स को बंद करना पड़ा। अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल ने मिलकर फैंटम शुरू की थी। विकास पर दो साल पहले 2015 में महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था लेकिन उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं हुई। तनुश्री-नाना के बाद ये मामला फिर से उछला है।