फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viju Khote: 2500 रुपये में विजू खोटे ने निभाया था 'शोले' में कालिया का रोल, 300 से अधिक फिल्मों में आ चुके नजर

Sat, 30 Sep 2023 09:29 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजू खोटे ने हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काफी काम किया है। विजू को कॉमेडी फिल्मों में काम करना ज्यादा पसंद था। इसी कारण बाद में उन्होंने खुद को विलेन के रोल से कॉमेडी किरदारों की ओर शिफ्ट कर लिया था। 
विज्ञापन
1 of 5
विजू खोटे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे की आज 30 सितंबर को पुण्यतिथि है। विजू खोटे ने फिल्म 'शोले' में कालिया का किरदार निभाया था। आज भी उन्हें उनके इस किरदार के लिए जाना जाता है। विजू खोटे को इस किरदार के लिए मात्र 2500 रुपये फीस मिली थी। फिल्म में उनका यह किरदार सिर्फ सात मिनट के लिए ही था। विजू खोटे ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। तो आइए आज विजू खोटे की पुण्यतिथि पर उनके जीवन के कुछ पहलुओं के बारे में जानते हैं।
Bollywood: डिलीवरी के तुरंत बाद ही काम पर लौंटी ये टीवी हसीनाएं, बिना ब्रेक लिए शुरू किया काम शुरू
 
विज्ञापन

2 of 5
विजू खोटे - फोटो : अमर उजाला
विजू खोटे का जन्म मुंबई में 17 दिसंबर 1941 को हुआ था। उन्होंने फिल्म 'मालिक' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 'शोले', 'अंदाज अपना-अपना' और 'नगीना' जैसी फिल्मों में विजू खोटे को काफी सराहाना मिली है। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने मराठी सिनेमा में भी काफी काम किया है। विजू को कॉमेडी फिल्मों में काम करना ज्यादा पसंद था। इसी कारण बाद में उन्होंने खुद को विलेन के रोल से कॉमेडी किरदारों की ओर शिफ्ट कर लिया था। 
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से ब्रेक लेने वाले हैं 'जेठालाल'! वीडियो पोस्ट कर दिलीप जोशी ने दी जानकारी
 
विज्ञापन

3 of 5
विजू खोटे - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी ने एक बार बताया था कि 'शोले' को बनाने के लिए उन्होंने अपने पिता जी पी सिप्पी से कुल तीन करोड़ रुपये लिए थे। इसमें से केवल 20 लाख रुपये में उन्होंने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की सैलरी निपटा दी। बताया जाता है कि शोले में कालिया के किरदार के लिए विजू को मात्र 2500 रुपये दिए गए थे।  
राघव को देख उछल पड़ी थीं परिणीति, साझा किया शादी का वीडियो
 

4 of 5
विजू खोटे - फोटो : सोशल मीडिया
विजू खोटे ने 'कुर्बानी' (1980), 'नसीब' (1981), 'मेरी जंग' (1985), 'कर्मा' (1986), 'नगीना' (1986), 'दादागिरी' (1987), 'कयामत से कयामत तक' (1988), 'तेजा' (1990), 'त्रिनेत्र' (1991), 'जय किशन' (1994), 'अंदाज अपना-अपना' (1994), 'लज्जा' (2001), 'तलाश' (2003), 'हल्ला बोल' (2008) और 'गोलमाल 3' (2010) जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। 
T-Series: टी-सीरीज ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इतने मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बनाया नया वैश्विक रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजू खोटे और शुभा खोटे - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2019 में विजू खोटे का निधन 78 वर्ष की आयु में एक लंबी बीमारी के बाद हुआ था। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बता दें कि विजू की बहन शुभा खोटे भी मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेत्री हैं। वह 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में अक्षय कुमार की दादी के किरदार में नजर आई थीं। उनकी आंटी दुर्गा खोटे और अंकल नयमपल्ली भी जाने-माने कलाकार हैं।Bollywood: डिलीवरी के तुरंत बाद ही काम पर लौंटी ये टीवी हसीनाएं, बिना ब्रेक लिए शुरू किया काम शुरू
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें