फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma: विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया के बीच 'टमाटर' कनेक्शन! सुर्खियों में एक्टर का ताजा रिएक्शन

Tue, 04 Apr 2023 01:38 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिलेशनशिप में होने की खबरें हेडलाइंस का हिस्सा बन चुकी हैं। वहीं, अब रुमर्ड कपल के बीच 'टमाटर' कनेक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से आए दिन किसी ना किसी सितारे के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं, बीते दिनों एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा। दरअसल, दोनों स्टार्स की गोवा से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन्हें देख फैंस तमन्ना-विजय के रिश्ते में होने के कयास लगाने लगे। वहीं, अब विजय ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानकर रुमर्ड कपल के फैंस खुश हो उठे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विजय वर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। इस दौरान, एक फैन ने उनसे अजीब सवाल पूछा कि क्या वह टमाटर पसंद करते हैं। वहीं, इसके जवाब में विजय ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर उनके फैंस खुश हो गए। आइए जानते हैं कि विजय ने ऐसा क्या जवाब दिया जिस पर लोग यह मानने लगे कि वह अपनी लेडी लव को 'टमाटर' कहकर पुकारते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तीन अप्रैल को रखे गए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में विजय ने फैंस के सवालों का खुलकर जवाब दिया। वहीं, टमाटर पसंद है या नहीं के जवाब में विजय ने कहा कि हां टमाटर मेरा पसंदीदा है। विजय का यह जवाब सामने आते ही वायरल हो गया। फैंस इसे देख मानने लगे हैं कि एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया का निक-नेक 'टमाटर' है। 

4 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि फरवरी महीने में तमन्ना भाटिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'दहाड़' सीरीज की एक तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी थी। इसके तुरंत बाद ही विजय ने उनके पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, 'थैंक्स टमाटर।' इस तरह एक्टर के नए बयान से लोग यह मान रहे हैं कि विजय प्यार से तमन्ना को टमाटर बुलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नए साल पर तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की गोवा से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इतना ही नहीं एक क्लिप भी सामने आई थी, जिसे लेकर दावा किया गया था कि उसमें लिप-लॉक कर रहा कपल कोई और नहीं बल्कि तमन्ना और विजय ही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें