फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma: एक्टर बनने के लिए घर से भागे थे विजय आज करोड़ों के हैं मालिक, ऐसे तय किया 'डार्लिंग्स' तक का सफर

Wed, 29 Mar 2023 07:54 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विजय वर्मा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता विजय वर्मा आज यानी  29 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर 'पिंक', 'गली बॉय', 'बागी 3', 'सुपर 30' और 'मिर्जापुर' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। विजय का करियर काफी संघर्षों से भरा रहा है। एक्टर बनने के लिए उन्होंने अपना घर तक छोड़ दिया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम एक्टर के फिल्मी करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प किस्से साझा करेंगे। 

विज्ञापन

2 of 6
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय ने साल 2010 में आई फिल्म 'चटगांव' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उससे पहले एक्टर एक थिएटर कलाकार के तौर पर जाने जाते थे। हैदराबाद के एक मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखने वाले विजय बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। एक्टर के पिता एक विजनेस मैन हैं वह चाहते थे कि उनका बेटा उनके बिजनेस को संभाले,लेकिन विजय का मन हमेशा से एक्टिंग में ही लगा था, जिसके चलते उन्होंने पिता का बिजनेस संभालने से साफ इनकार कर दिया और अपने सपनों की तरफ चल पड़े।

विज्ञापन

3 of 6
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपने करियर के शुरुआती दौर में डेढ़ साल तक थिएटर में टॉम ऑल्टर के साथ काम किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद साल 2010 में उन्हें अपनी पहली फिल्म 'चटगांव' मिली। अपनी पहली फिल्म के बाद फिर उन्होंने पीछे मुड़ के नहीं देखा विजय ने उसके बाद कई हिट फिल्मों और बेव सीरिज का हिस्सा रहे। एक्टर ने पिंक में हिंसक-सेक्सिस्ट दिल्ली के 'अंकित मल्होत्रा' का किरदार निभाया था। इसके बाद वह साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म 'एमसीए मिडिल-क्लास अब्बाय' में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था।
 

4 of 6
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने दमदार अभिनय से एक्टर लोगों का दिल जीतने में सफल रहे। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' में वह अहम किरदार में नजर आए। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की काफी प्रशंसा हुई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने पत्र भेजकर उनकी सराहना की थी। फिल्मों के अलावा एक्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर  भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाते नजर आए । 
 
विज्ञापन

5 of 6
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय 'शी', 'ओके कंप्यूटर' और 'मिर्जापुर' जैसी दमदार वेब सीरिज का हिस्सा भी रहे। एक्टर ने फिल्म में 'डार्लिंग्स' अपने बेहतरीन अभिनय से वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इस फिल्म में उन्होंने 'जिस हमजा' का शराबी किरदार निभाया था, जो हिंसक और चिड़चिड़ा स्वभाव का है। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट नजर आईं थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय के नेट वर्थ की बात करें तो एक्टर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। अभिनेता एक लग्जरी लाइफ इंज्वाय करते हैं। उन्हें गाड़ियों का काफी शौक हैं। विजय के पास कई लग्जरी कार हैं ,जिसमें BMW जैसी महंगी और लग्जरी कार शामिल है। एक्टर की हर महीने कम से कम 10 से 15 लाख की इनकम है। इसके अलावा विजय चैरटी में भी काफी विश्वास करते हैं। अभिनेता अपनी कमाई का थोड़ा सा हिस्सा डोनेट करते हैं।

यह भी पढ़ें-  Ponniyin Selvan 2: इस दिन रिलीज होगा 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर, ऐश्वर्या राय ने वीडियो साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें