दक्षिण भारत के सितारों की फिल्में भले कुछ अरसे से मूल फिल्म के साथ साथ ही हिंदी में रिलीज होकर सिनेमाघरों में पहुंच रही हो, लेकिन दक्षिण भारत के सितारे अपनी डब फिल्मों को लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच पहले से ही लोकप्रिय हैं। और, दर्शकों का एक खास वर्ग है जो दक्षिण की एक्शन से भरपूर मसाला फिल्में देखना खूब पसंद करता है। इन दिनों सिनेमाघरों में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय की फिल्म 'लियो' चल रही है। फिल्म को हिंदी पट्टी में खास सफलता नहीं मिली है, लेकिन विजय की 10 फिल्में ऐसी हैं जिन्हें आप हिंदी में और वह भी मुफ्त में यूट्यूब पर देख सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
नेन्जिनाइल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेन्जिनाइल
एस ए चंद्रशेखर के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'नेन्जिनाइल' हिंदी में डब होकर 'धर्मा द वारियर' के नाम से रिलीज हो चुकी है। क्राइम एक्शन पर आधरित इस फिल्म में विजय के अलावा ईशा कोप्पिकर, सोनू सूद, श्रीमान, देवन और मणिवन्नन की प्रमुख भूमिकाएं थी। इस फिल्म में विजय ने करुणाकरन की भूमिका निभाई थी जो नौकरी की तलाश में अंबासमुद्रम से मुंबई आता है ताकि वह अपनी बहन की शादी के लिए पैसे का इंतजाम कर सके। तमिल में यह फिल्म 25 जून 1999 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
3 of 11
थमिजान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थमिजान
फिल्म ‘थमिजान’ तमिल भाषा की एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन मजीथ ने किया था। हिंदी में डब होकर यह फिल्म 'जीत बोर्न टू विन' के नाम से रिलीज हुई। इस फिल्म में विजय के अलावा प्रियंका चोपड़ा, रेवती, नसर, आशीष विद्यार्थी और विवेक की प्रमुख भूमिकाएं थी। इस फिल्म में विजय ने सूर्या नाम के एक वकील की भूमिका निभाई थी जो कई भ्रष्टाचार के मामलों को सुलझा कर भारतीय कानून की बुनियादी बातों को आम लोगों के लिए एक मुफ्त किताब वितरित करता है। तमिल में यह फिल्म यह फिल्म 12 अप्रैल 2002 को रिलीज हुई थी।
4 of 11
थिरुमलाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थिरुमलाई
फिल्म थिरुमलाई पूरी तरह से मसाला फिल्म थी जिसका का निर्देशन रमना ने किया था। हिंदी में डब होकर यह फिल्म 'इंसाफ की तलवार' के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय और ज्योतिका के अलावा मनोज के. जयन , अविनाश, विवेक , रघुवरन , कौशल्या और करुणास की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म में विजय ने थिरुमलाई नाम के एक मैकेनिक की भूमिका निभाई थी। थिरुमलाई नए साल के दिन श्वेता ( ज्योतिका) से मिलने के बाद उसे अपने दिल बात कहता है। श्वेता उसके अच्छे स्वभाव को समझने के बाद जल्द ही उसके प्रेम को स्वीकार लेती है। श्वेता के पिता अशोक छह टीवी चैनलों के मालिक हैं, वह इस रिश्ते से नाखुश हो जाते हैं और थिरुमलाई को खत्म करने के लिए अरासु नामक एक गैंगस्टर को सुपारी देते हैं। तमिल में यह फिल्म 24 अक्टूबर 2003 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 11
थिरुपाची
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थिरुपाची
फिल्म ‘थिरुपाची’ एक्शन कॉमेडी फिल्म थी जिसका निर्देशन पेरारासु ने किया था। हिंदी में डब होकर यह फिल्म 'दम 2' के नाम से रिलीज हुई। इस फिल्म में विजय और तृषा के अलावा मल्लिका लिविंगस्टन, पशुपति, बेंजामिन, कोटा श्रीनिवास राव, वैयापुरी और मनोज के. जयन की प्रमुख भूमिका थी। इस फिल्म में विजय ने शिवगिरी उर्फ गिरि थिरुपाची की भूमिका निभाई थी जो अपनी बहन के लिए स्थानीय स्तर पर दूल्हे की तलाश करता है और उस समय कुछ हास्यास्पद घटनाओं का सामना करता है। तमिल में यह फिल्म 14 जनवरी 2005 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
6 of 11
पोक्किरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पोक्किरी
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म ‘पोक्किरी’ महेश बाबू अभिनीत 2006 की तेलुगु फिल्म ‘पोकिरी’ की तमिल रीमेक है। हिंदी में डब होकर यह फिल्म 'वांटेड बागी' के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय और असिन के अलावा प्रकाश राज, नसर, मुकेश तिवारी, वडिवेलु, श्रीमान और नेपोलियन की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का हिंदी में 'वांटेड' के नाम से रीमेक बन चुका है, जिसमें सलमान खान ने काम किया था। तमिल में यह फिल्म 12 जनवरी 2007 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
7 of 11
वेट्टाइकरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेट्टाइकरन
फिल्म 'वेट्टाइकरन' तमिल भाषा मे बनी एक्शन फिल्म थी जिसका निर्देशन बी. बाबूसिवन ने किया था। हिंदी में डब होकर यह फिल्म 'डेंजरेस खिलाड़ी 3' के नाम से रिलीज हुई थी। फिल्म में विजय और अनुष्का शेट्टी के अलावा श्रीहरि, सलीम गौस, सयाजी शिंदे और रविशंकर की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म में विजय ने रवि थूथुकुडी नाम के युवा आदर्शवादी लड़के की भूमिका निभाई थी जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीसीपी देवराज आईपीएस की तरह एक पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा रखता है। तमिल मे यह फिल्म 18 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी।
8 of 11
कवलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कवलन
फिल्म ‘कवलन’ तमिल भाषा की रोमांटिक एक्शन फिल्म थी जिसका निर्देशन सिद्दीक ने किया था। यह मलयालम फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ की रीमेक थी। हिंदी में डब होकर यह फिल्म 'मैं हूं बॉडीगार्ड' के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय के साथ असिन लीड भूमिका में थी। तमिल में यह फिल्म 14 जनवरी 2011 को रिलीज हुई थी।
9 of 11
थुप्पाक्की
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थुप्पाक्की
निर्देशक एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'थुप्पाक्की' में विजय और काजल अग्रवाल के अलावा सथ्यन, विद्युत जामवाल, जयराम, मनोबाला और जाकिर हुसैन की मुख्य भूमिकाएं थी। हिंदी में डब होकर यह फिल्म 'इंडियन सोल्जर नेवर ऑन हॉलिडे' के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय ने यह भारतीय सेना के एक खुफिया अधिकारी जगदीश की भूमिका निभाई थी जो एक स्लीपर सेल का पता लगा कर उसे नष्ट और निष्क्रिय करने की कोशिश करता है। तमिल मे यह फिल्म 13 नवंबर 2012 को रिलीज हुई थी।
10 of 11
जिल्ला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिल्ला
आर टी नेसन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जिल्ला’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म हिंदी में डब होकर 'पुलिस वाला गुंडा 2' के नाम से रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी अपराधी सरगना और उसके दत्तक पुत्र, एक पुलिस अधिकारी के बीच संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन और कानून के प्रति दृष्टिकोण एक हिंसक घटना के बाद बदल जाता है। फिल्म में विजय के अलावा काजल अग्रवाल, सूरी, महंत, निवेथा थॉमस, संपत राज और प्रदीप रावत की मुख्य भूमिकाएं थी। तमिल में यह फिल्म 10 जनवरी 2014 को रिलीज हुई थी।
'कथ्थी'
फिल्म 'कथ्थी' हिंदी में डब होकर 'खाकी और खिलाड़ी' के नाम से नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय के अलावा सामंथा, नील नितिन मुकेश, तोतो रॉय चौधरी और सतीश दोहरी की मुख्य भूमिकाएं थी। ए आर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक छोटे चोर जीवननाथम के हमशक्ल कथिरेसन पर केंद्रित है, जो जीवननाथम की पहचान मानता है और उसके गांव थानूथु के किसानों द्वारा विद्रोह का नेतृत्व करने का प्रयास करता है और उन्हें थानूथु के जल संसाधनों का शोषण करने वाले एक उद्यमी के खिलाफ लड़ने में मदद करता है। तमिल में यह फिल्म 22 अक्टूबर 2014 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय ने जीवननाथम और कथिरेसन की दोहरी भूमिका निभाई थी।