विजय सेतुपति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन, बड़े परदे पर विजय सेतुपति की बोहनी हिंदी पट्टी में खास नहीं रही है। बीते साल उनकी फिल्म ‘मास्टर’ तमिल के साथ ही हिंदी में डब करके रिलीज की गई और फिल्म हिंदी पट्टी में पहले वीकेंड पर ही फ्लॉप घोषित हो गई। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से भी वह बाहर हो चुके हैं। लेकिन, इसके बावजूद विजय सेतुपति की हिंदी फिल्म निर्माताओं के बीच खासी डिमांड बताई जाती है। तमिल में जितने बजट में पूरी फिल्म बनकर तैयार हो जाती है, विजय सेतुपति को उतनी रकम अकेले अपने लिए हिंदी के फिल्म निर्माताओं से मिल रही है। बताते हैं कि इसी क्रम में उन्होंने ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो से एक मोटी डील हाल ही में फाइनल की है।