साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही पॉपुलर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की आगामी फिल्म 'जेजीएम' यानी 'जन गण मन' में नजर आने वाले हैं। मुंबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में अभिनेता और निर्देशक ने अपनी फिल्म 'जेजीएम' की रिलीज की घोषणा कर दी है। एक्शन ड्रामे से भरपूर इस फिल्म में विजय देवरकोंडा नेवर सीन बिफोर किरदार में नजर आएंगे। ‘जेजीएम’ का निर्माण चार्मी कौर, वामसी पैडिपल्ली और पूरी जगन्नाथ द्वारा किया जाएगा। फिल्म हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।