फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JGM: पुरी जगन्नाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट का पहला शेड्यूल शुरू, पहली बार विजय देवरकोंडा के साथ दिखेंगी पूजा हेगड़े

Sat, 04 Jun 2022 07:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जेजीएम के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता विजय देवरकोंडा और निर्देशक पुरी जगन्नाथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन-ड्रामा पैन इंडिया एंटरटेनर फिल्म जेजीएम (जन गण मन) लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म निर्देशक पुरी जगन्नाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसकी कहानी, पटकथा और संवाद उन्होंने लिखे हैं। आज इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूजा हेगड़े के साथ शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार पूजा हेगड़े और विजय देवरकोंडा की जोड़ी साथ दिखाई देगी।
विज्ञापन

2 of 4
जेजीएम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्माताओं ने अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ पहला शेड्यूल शुरू कर दिया है, जो फिल्म में एक्शन से भरपूर भूमिका में दिखाई देंगी। इसके साथ ही एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पूजा हेगड़े पहले दिन सेट पर पहुंचती हैं और सभी उनका स्वागत करते हैं। फिर फिल्म से जुड़े सभी लोग जेजीएम के सुपरहिट होने की बात कहते हैं। अभिनेत्री पूजा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
जेजीएम - फोटो : Instagram @thedeverakonda
पुरी जगन्नाथ के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शूटिंग कई अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर होगी, जिसकी शुरुआत सबसे पहले मुंबई से की गई है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा कभी न देखी गई भूमिका में दिखाई देंगे। ‘जेजीएम’  3 अगस्त 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
विज्ञापन

4 of 4
विजय देवरकोंडा, पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अनन्या पांडे और माइक टायसन के साथ ‘लाइगर’ में दिखाई देंगे। फिल्म इसी साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह सामंथा रूथ प्रभु के साथ ‘कुशी’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग चल रही है। वहीं, पूजा हेगड़े सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में दिखाई देंगी। पूजा की पाइपलाइन में रणवीर सिंह स्टारर ‘सर्कस’ भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें