फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर विद्युत जामवाल की कमांडो 3 का ट्रेलर ट्रेंडिग टॉप 5 में, अब तक इतने करोड़ लोगों ने देखा

Sat, 26 Oct 2019 08:18 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vidyut Jamwal - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

दुनिया के बेहतरीन मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों में से एक अभिनेता विद्युत जामवाल की अगली फिल्म 'कमांडो 3' का ट्रेलर इंटरनेट पर वाइरल हो चुका है। ट्रेलर ने यूट्यूब पर आते ही बड़ा धमाका किया। विपुल अमृतलाल शाह की फ़िल्म कमांडो 3 के इस ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रेस्पांस मिला और शनिवार की शाम तक ये ट्रेलर यूट्यूब के ट्रेडिंग टॉप फाइव वीडियोज में शामिल हो चुका है। 

विज्ञापन


फिल्म जंगली के बाद विद्युत जामवाल की अगली फिल्म है कमांडो। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के विषय को इस बार फिल्म में काफी तवज्जो दी गई है। ट्रेलर की लोकप्रियता का आलम ये है कि यूट्यूब के ट्रेडिंग वीडियोज में नंबर पांच पर चले रहे कमांडो 3 के ट्रेलर को अब तक सवा दो करोड़ लोग देख चुके हैं। रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी के हिसाब से सबसे ज्यादा बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की लिस्ट में नंबर एक पर जगह भी बनाई।

ट्रेलर लॉन्च की सक्सेस के बाद फ़िल्म के लीड एक्टर विद्युत जामवाल ने कहा, "ट्रेलर को मिले रेस्पांस के लिए मैं बहुत आभारी हूं! कमांडो फ्रेंचाइजी मेरे दिल के बहुत करीब है, और दर्शकों से मुझे जो प्यार मिला है, वो बहुत ही सुखद है। एक फ्रेंचाइजी के रूप में इसकी थर्ड इन्सटॉलमेंट में हुई प्रोग्रेस काफी संतोषजनक है, और मैं आशा कर रहा हूं कि जैसे ट्रेलर ने दर्शकों को सरप्राइज किया है, ठीक वैसे हम फ़िल्म से भी करेंगे।
विज्ञापन


कमांडो सीरीज की पहली फ़िल्म में कमांडो ने प्यार के लिए जोरदार लड़ाई की, उसके सीक्वल में भारतीय ब्लैक मनी माफिया का भंडाफोड़ किया और आदित्य दत्त द्वारा डायरेक्ट की गई तीसरी फिल्म में राष्ट्रीय मुद्दों पर राष्ट्र को साथ लाने और भारत को आतंकवाद से मुक्त कराने का बीड़ा, कमांडो ने उठाया है।

इस एक्शन-पैक्ड थ्रिलर फ़िल्म के लीड एक्टर्स विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, अंगीरा धर और गुलशन देवैया हैं। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'कमांडो 3' फ़िल्म 29 नवंबर 2019 को रिलीज होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: इस फिल्म में खुद के लुक को देख ऐसा सोचने लगे थे शाहरुख, कहा- 'लगता था नहीं बन पाउंगा एक्टर'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें