फिल्म एक्टर विद्युत जमवाल ने अपना 37वां जन्मदिन थाईलैंड में मनाया। फिल्म 'जंगली' के कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने सरप्राइज पार्टी के साथ एक्टर का जन्मदिन मनाया। जंगली पिक्चर्स की आगामी एक्शन फिल्म में विद्युत जामवाल ने अपने पहले शेड्यूल की शूटिंग थाईलैंड में शुरू कर दी है।
पढ़ें: इलियाना बनीं 'असली' महारानी, 'इमरजेंसी' का सबसे मशहूर किस्सा 'बादशाहो' का हिस्सा!
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
vidyut jamwal
निर्देशक चक रसेल ने पूरी टीम की उपस्थिति में एक सरप्राइज पार्टी के जरिए एक्टर विद्युत का जन्मदिन मनाया। उन्होंने सेट पर केक काटा और पूरी टीम ने जश्न मनाया। टीम ने एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन
3 of 5
Vidyut Jamwal
बता दें कि 'जंगली' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो एक आदमी और हाथियों के बीच होने वाले अद्वितीय संबंधों को दर्शाती है। विद्युत एक पशु चिकित्सक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका अपने घर वापसी के दौरान अंतरराष्ट्रीय शिकारी रैकेट से सामना होता है और वो डटकर उनका सामना करते हैं।
4 of 5
Vidyut Jamwal
'जंगली' हॉलीवुड फिल्म निर्माता चक रसेल द्वारा निर्देशित है, जो 'द मास्क', 'ए नाईटमेर ऑन एल्म स्ट्रीट', 'द स्कोर्पियन किंग' और 'आई एम व्रथ' जैसी फिल्मों में अपना योगदान दे चुके हैं।